फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The Income Tax Department has extended the deadline for filing audit reports; now you can file till October 31

CBTD: आयकर विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई, अब 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं फाइल

Thu, 25 Sep 2025 05:43 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 25 Sep 2025 05:43 PM IST
सार

आयकर विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा एक माह तक बढ़ाने का फैसला किया है। करदाता अब 31 अक्तूबर 2025 तक ऑडिट रिपोर्ट फाइल कर सकते हैं।

विज्ञापन
The Income Tax Department has extended the deadline for filing audit reports; now you can file till October 31
सीबीडीटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (ए) में निर्दिष्ट करदाताओं को 30 सितंबर 2025 की बजाय 31 अक्तूबर 2025 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

आपदा और चुनौतियों को देखते हुए लिया यह फैसला

सीबीडीटी ने कहा है कि उसे कई पेशेवर संगठनों, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थाएं भी शामिल हैं, से समय पर टैक्स ऑडिट पूरा करने में आ रही चुनौतियों को लेकर प्रतिनिधित्व मिला था। बोर्ड ने बताया कि देश के कई हिस्सों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं ने सामान्य कारोबारी और पेशेवर गतिविधियों को प्रभावित किया है, जिससे अनुपालन में दिक्कतें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-फाइलिंग पोर्टल स्थिर और पूरी तरह कार्यरत

इन परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी है। हालांकि, सीबीडीटी ने यह स्पष्ट किया कि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल स्थिर और पूरी तरह कार्यरत है। बोर्ड के अनुसार, 24 सितंबर तक 4.02 लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट अपलोड हो चुकी हैं, जिनमें से केवल 24 सितंबर को ही 60,000 से अधिक रिपोर्ट दाखिल की गईं। वहीं, 23 सितंबर तक 7.57 करोड़ आयकर रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। बोर्ड ने कहा कि नई समयसीमा पर आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed