फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: लगातार पांचवें दिन फिसला बाजार; सेंसेक्स 556 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे

Thu, 25 Sep 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 25 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बड़ी बिकवाली के बाद 555.95 अंक गिरकर 81,159.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 166.05 अंक गिरकर 24,890.85 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

शेयर बाजार गुरुवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा पर शुल्क लगने की चिंता के बीच सेंसेक्स गुरुवार को 555.95 अंक टूट गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 555.95 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,159.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 622.74 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 81,092.89 अंक पर आ गया। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 166.05 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 24,890.85 पर आ गया। 

विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक प्रतिस्पर्धियों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से संभलकर डॉलर के मुकाबले 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 7 पैसे अधिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST: 'टूथपेस्ट से लेकर ट्रैक्टर तक लोगों के लिए टैक्स हुआ कम', पीएम मोदी बोले- कांग्रेस जीएसटी पर फैला रही झूठ

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस पिछड़ गए। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ में रहे।

वैश्विक चुनौतियों से निवेशकों का भरोसा डगमगाया

लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के ने बताया कि निफ्टी आज मनोवैज्ञानिक स्तर 25,000 अंक से नीचे फिसल गया। इससे मंदी का दौर और गहरा गया। वैश्विक और घरेलू स्तर पर कई चुनौतियों के कारण निवेशकों का भरोसा डगमगाया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी, रुपये में रिकॉर्ड गिरावट और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि को लेकर नई चिंताएं, जिसे भारतीय आईटी आय पर नकारात्मक प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। इन सबने मिलकर बाजार की धारणा को खराब किया है।"

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 68.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत घटकर 68.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,425.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। बुधवार को सेंसेक्स 386.47 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 81,715.63 पर बंद हुआ। निफ्टी 112.60 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 25,056.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed