फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां दो रुपये से भी कम में मिलता है एक लीटर डीजल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

Thu, 02 Jan 2020 01:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
buy diesel at lowest price in these six countries of the world

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। लेकिन आज हम आपको दुनिया में एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर डीजल दो रुपये से भी कम में मिल जाएगा। भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां आपको सिर्फ 1.63 रुपये में एक लीटर डीजल मिल जाएगा। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता डीजल मिलता है। 

buy diesel at lowest price in these six countries of the world

ईरान में 1.63 रुपये में मिलता है एक लीटर डीजल

ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में डीजल की कीमत 1.63 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसलिए वहां पेट्रोल का दाम भी बेहद कम है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है। ईरान की राजधानी तेहरान है। 

buy diesel at lowest price in these six countries of the world

सऊदी अरब

सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको है। सऊदी अरामको का बाजार पूंजीकरण एपल और अमेजन के कुल मार्केट कैप के बराबर है। सऊदी अरब भारत सहित कई देशों को कच्चा तेल बेचता है। इसलिए यहां डीजल की कीमत बेहद कम है। यहां पर एक लीटर डीजल के लिए लोग 8.93 रुपये चुकाते हैं। 

यह भी पछें: PF खाताधारक सावधान: इन बातों को किया नजरअंदाज, तो खाली हो जाएगा आपका खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
buy diesel at lowest price in these six countries of the world

अल्जीरिया

दुनिया के सबसे सस्ते डीजल के मामले में तीसरे स्थान पर अल्जीरिया का नाम आता है। बता दें कि अलजेरिया में एक लीटर डीजल की कीमत 13.79 रुपये है। इसके साथ ही यहां पेट्रोल का दाम भी बेहद कम है। अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स है। 

यह भी पछें: आधार में बदलाव के लिए भटकने की जरूरत नहीं,  इस तरह फ्री में लें अपाइंटमेंट

विज्ञापन
buy diesel at lowest price in these six countries of the world

सूडान

ईरान, सऊदी अरब और अल्जीरिया के बाद दुनिया का सबसे सस्ता डीजल सूडान में मिलता है। सूडान उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। सूडान के लोग एक लीटर डीजल के लिए महज 13.90 रुपये चुकाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed