फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   EPFO subscribers alert beware of fraudulent calls and be safe

PF खाताधारक सावधान: इन बातों को किया नजरअंदाज, तो खाली हो जाएगा आपका खाता

Thu, 02 Jan 2020 11:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
EPFO subscribers alert beware of fraudulent calls and be safe

हमेशा यह बताया जाता है कि अपने बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड को किसी दूसरे वित्तीय एप या किसी फोन कॉल पर साझा न करें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भी ईपीएफ सदस्यों को फोन पर दूसरों के साथ अपने विवरण साझा नहीं करने के लिए कहा है। यह अलर्ट ईपीएफओ की वेबसाइट (www.epfindia.gov.in) पर प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

अपने संदेश में भविष्य निधि संगठन ने कहा है कि ईपीएफओ आपसे कभी भी अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे आधार, पैन, यूएएन, बैंक विवरण आदि को फोन पर साझा करने के लिए नहीं कहता है। ईपीएफओ कभी भी किसी सदस्य या ग्राहक को कॉल नहीं करता है। कृपया इस तरह के फर्जी कॉल का जवाब न दें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आधार में बदलाव के लिए भटकने की जरूरत नहीं,  इस तरह फ्री में लें अपाइंटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

EPFO ने सदस्यों को दी चेतावनी 

बता दें कि अबतक मुख्य रूप से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान ही अपने ग्राहकों को ओटीपी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और अन्य व्यक्तिगत विवरणों को किसी के साथ साझा नहीं करने की चेतावनी दे रहे थे। क्योंकि कई शातिर हैकर्स बैंक कर्मचारियों के रूप में फोन कर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने में लगे थे। अब EPFO ने भी अपने सदस्यों को इसी तरह की चेतावनी जारी की है।

इस तरह से हो रही धोखाधड़ी

यह संभव है कि फोन करने वाले फ्रॉड खुद को ईपीएफओ के अधिकारियों के रूप में प्रस्तुत कर रहे हों और ईपीएफ ग्राहकों को अपना ईपीएफ खाता विवरण साझा करने के लिए कह रहे हों।

पीएफ खाते से भी मिलता है लोन

बता दें कि पीएफ खाते से आप लोन भी ले सकते हैं। पीएफ खाते से मकान खरीदने के दो विकल्प होते हैं। पहला ईपीएफओ की हाउसिंग स्कीम के तहत और दूसरा खाते से आंशिक निकासी कर। सरकारी या निजी क्षेत्र के हर कर्मचारी के पास पीएफ खाता होता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कानून में संशोधन कर 12 अप्रैल, 2017 को अपने सदस्यों के लिए हाउसिंग स्कीम का प्रावधान लागू किया। इसका फायदा ईपीएफओ के करीब छह करोड़ सदस्य उठा सकते हैं। इसके तहत मकान खरीदने, बनाने या प्लॉट खरीदने के लिए कर्मचारी अपने फंड से 90 फीसदी राशि निकाल सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed