फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Appointment to change details in Aadhaar Card by UIDAI

आधार में बदलाव के लिए भटकने की जरूरत नहीं, इस तरह फ्री में लें अपाइंटमेंट

Thu, 02 Jan 2020 11:00 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Appointment to change details in Aadhaar Card by UIDAI

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। चाहे नया आधार कार्ड बनवाना हो या आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, जेंडर या बायोमेट्रिक अपडेट कराना हो। अब आपको घंटों तक लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ( UIDAI ) आपको फ्री में ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। यानी आप घर पर ही आधार सेवा केंद्रों पर आधार को अपडेट कराने के लिए अपाइंटमेंट ले सकते हैं। 

विज्ञापन

ऐसे लें अपाइंटमेंट 

  • ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • विज्ञापन
  • वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपाइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसपर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा। 
  • शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपाइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
  • उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपाइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी। 

यह भी पढ़ें: PF खाताधारक सावधान: इन बातों को किया नजरअंदाज, तो खाली हो जाएगा आपका खाता
 

यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ सहित कई जगहों में आधार सेवा केंद्रों को शुरू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed