Ajab-Gajab: दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी चाहत होती है कि वो हमेशा जवान दिखें। ऐसे ही कुछ लोगों ने अब एक योजना तैयार की है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल, जवान रहने की चाहत रखने वाले लोग अपने लिए एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ही करीब 800 लोग दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित बाल्कन देश मोंटेनेग्रो के लुस्टिका बे एरिया में जमा हुए थे। यह सभी यहां पर अपनी उम्मीद को आखिरी रूप देने के लिए पहुंचे थे।
Ajab-Gajab: बूढ़े नहीं होना चाहते हैं ये लोग, उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम
बूढ़े न होने की चाहत रखने वाले लोगों ने मिलकर एक अस्थायी क्षेत्र बसाया है, जिसका नाम 'जुजालु' है। यहां पर समान विचारधारा वाले इनोवेटर्स बिना किसी रोक-टोक के लंबी जिंदगी के मुद्दे पर काम कर सकते हैं। यहां पर लोगों को किसी नियम-कानूनों का सामना भी करना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि लुस्टिका बे एरिया में दुनियाभर से क्रिप्टो, बायोटेक इन्वेस्टर्स, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, यूनिवर्सिटी, स्टार्टअप्स और लॉन्गेविटी क्लीनिक से लोग आए थे।
यह आयोजन आठ हफ्तों का था, जिसमें सिंथेटिक बायोलॉजी से लेकर एआई तक की मदद से जिंदगी को लंबी करने की संभावनाओं का तलाशा गया। क्रिप्टोकरेंसी के जनक विटालिक ब्यूटिरिन के यह विचार हैं।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के शोध छात्र मैक्स अनफ्रीड का कहना है कि जुजालु एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर बायोटेक कंपनियों को टैक्स से राहत, बायोहैकिंग व क्लिनिकल ट्रायल्स से नियमों में राहत दी जाएगी। यानी लोग नियामकीय रूप से सुरक्षित या प्रभावी साबित नहीं होने वाली दवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Interesting Facts: आखिर बीयर में डालते ही क्यों नाचते लगते हैं मूंगफली के दाने? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
आयोजन करने वाले लाॅरेंस आयन का कहना है कि अब लोगों को यह तय करना है कि वह कितना खतरा लेने को तैयार हैं। पैनल के सदस्य ने बताया कि फ्री स्टेट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना बनाई गई है। जब खास विचारधारा वाले पर्याप्त लोग एक क्षेत्र में आते हैं, तो उनके वोट क्षेत्रीय नीतियों व कानूनों को बदलवा सकते हैं। इसके आधार पर ही जुजालु को अस्तित्व में लाया जाएगा।
Adipurush: भारत या नेपाल, कहां है माता सीता की जन्मस्थली?