फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: बूढ़े नहीं होना चाहते हैं ये लोग, उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम

Tue, 20 Jun 2023 04:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी चाहत होती है कि वो हमेशा जवान दिखें। ऐसे ही कुछ लोगों ने अब एक योजना तैयार की है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल, जवान रहने की चाहत रखने वाले लोग अपने लिए एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ही करीब 800 लोग दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित बाल्कन देश मोंटेनेग्रो के लुस्टिका बे एरिया में जमा हुए थे। यह सभी यहां पर अपनी उम्मीद को आखिरी रूप देने के लिए पहुंचे थे। 



यहां पहुंचे लोगों की उम्मीद लंबी जिंदगी यानी लॉन्गेविटी है। यहां पर सभी लोग लॉन्गेविटी' स्टिकर पहनकर पहुंचे थे और सभी आश्वस्त थे कि उम्र बढ़ने की गति धीमा करने या रिवर्स करने का तरीका खोजने में इन लोगों को जरूर सफलता मिलेगी। इन लोगों के पास इसके लिए एक योजना भी है। आइए जानते हैं क्या है इनकी योजना? 

Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock

बूढ़े न होने की चाहत रखने वाले लोगों ने मिलकर एक अस्थायी क्षेत्र बसाया है, जिसका नाम 'जुजालु' है। यहां पर समान विचारधारा वाले इनोवेटर्स बिना किसी रोक-टोक के लंबी जिंदगी के मुद्दे पर काम कर सकते हैं। यहां पर लोगों को किसी नियम-कानूनों का सामना भी करना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि लुस्टिका बे एरिया में दुनियाभर से क्रिप्टो, बायोटेक इन्वेस्टर्स, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, यूनिवर्सिटी, स्टार्टअप्स और लॉन्गेविटी क्लीनिक से लोग आए थे। 

 

Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : Pixabay

यह आयोजन आठ हफ्तों का था, जिसमें सिंथेटिक बायोलॉजी से लेकर एआई तक की मदद से जिंदगी को लंबी करने की संभावनाओं का तलाशा गया। क्रिप्टोकरेंसी के जनक विटालिक ब्यूटिरिन के यह विचार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के शोध छात्र मैक्स अनफ्रीड का कहना है कि जुजालु एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर बायोटेक कंपनियों को  टैक्स से राहत, बायोहैकिंग व क्लिनिकल ट्रायल्स से नियमों में राहत दी जाएगी। यानी लोग नियामकीय रूप से सुरक्षित या प्रभावी साबित नहीं होने वाली दवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

Interesting Facts: आखिर बीयर में डालते ही क्यों नाचते लगते हैं मूंगफली के दाने? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
 

विज्ञापन
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock

आयोजन करने वाले लाॅरेंस आयन का कहना है कि अब लोगों को यह तय करना है कि वह कितना खतरा लेने को तैयार हैं। पैनल के सदस्य ने बताया कि फ्री स्टेट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना बनाई गई है। जब खास विचारधारा वाले पर्याप्त लोग एक क्षेत्र में आते हैं, तो उनके वोट क्षेत्रीय नीतियों व कानूनों को बदलवा सकते हैं। इसके आधार पर ही जुजालु को अस्तित्व में लाया जाएगा।

Adipurush: भारत या नेपाल, कहां है माता सीता की जन्मस्थली?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed