फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: भारत या नेपाल, कहां है माता सीता की जन्मस्थली?

Mon, 19 Jun 2023 07:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
birthplace of goddess sita india or nepal controversy over adipurush film know the interesting facts
birthplace of goddess sita india or nepal - फोटो : Social Media

Adipurush: रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद विवादों में घिर गई है। भारत में पात्रों के डायलॉग्स को लेकर बवाल मचा है, जबकि नेपाल में किसी और वजह से। माता सीता को फिल्म में कथित तौर पर भारत की बेटी बताया गया है, इससे नेपाली भावनाएं आहत हो रही हैं। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस मुद्दे को उठाया है। इसके बाद काठमांडू म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने निर्णय लिया कि जब तक सीता जी के जन्म स्थान वाले तथ्य को सही नहीं किया जाता, तब वो नेपाल में आदिपुरुष ही नहीं कोई भी भारतीय फिल्म थिएटर में नहीं चलेंगी। 



दअरसल भारत में फिल्म आदिपुरुष में बोले गए डायलॉग्स को लेकर काफी विवाद हो रहा है, तो वहीं नेपाल में माता सीता को भारत की बेटी बताए जाने पर। माता सीता की जन्म स्थली को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। नेपाल पहले से माता सीता के जन्मस्थान को लेकर दावा करता है। वहां के लोगों का मानना है कि भारतीय सीमा के पास मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली है। वाल्मीकि रामायण में भी माता सीता की जन्मस्थी और शादी के स्थान के तौर पर जनकपुर का जिक्र है। 

birthplace of goddess sita india or nepal controversy over adipurush film know the interesting facts
birthplace of goddess sita india or nepal - फोटो : iStock

नेपाल का तर्क

नेपाल में माता सीता को बेटी बताया जाता है। इसके साथ ही लोग एक और भी तर्क देते हैं। उनका कहना है कि राजा जनक मिथिला के राजा थे, जिसकी वजह से सीताजी को मैथिली भी कहा जाता है। जनकपुर में मैथिली बोलने वाले लोगों की आबादी ज्यादा है, तो यह संकेत है कि सीता यहां की बेटी रही होंगी। जनकपुर में माता सीता के नाम पर जानकी मंदिर है। राजा जनक का नगर होने की वजह से लोग मानते हैं कि माता सीता का जन्म यहां हुआ था। 

birthplace of goddess sita india or nepal controversy over adipurush film know the interesting facts
birthplace of goddess sita india or nepal - फोटो : iStock

भारत में मान्यता 

भारत में सीता के जन्मस्थान को लेकर अलग मान्यता है। माना जाता है कि बिहार का सीतामढ़ी माता सीता का जन्म स्थान है। सीतामढ़ी के पुनौरा गांव में भूमि जोतने के दौरान राजा जनक को माता सीता मिली थीं। हल का फल जमीन में दबे कलश से टकराया था, जिसमें कन्या थी। फल को सीत भी कहा जाता है, इसलिए कन्या को सीता का नाम दिया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthplace of goddess sita india or nepal controversy over adipurush film know the interesting facts
birthplace of goddess sita india or nepal - फोटो : iStock

वृहद विष्णु पुराण के मुताबिक, जनकपुर से करीब तीन योजन यानी 40 किलोमीटर दूर माता सीता का जन्म हुआ था। नेपाल में सीता मां की कथित जन्मस्थली और भारत की इस जगह के बीच इतनी ही दूरी है। इसकी वजह से भारत के दावे को बल मिलता है कि माता सीता का जन्म यहां पर हुआ था। सीतामढ़ी में भी जानकी मंदिर बना हुआ है। बताया जाता है कि जहां पर खेत में माता सीता मिली थीं, वहीं पर यह मंदिर बना है। 

Ajab-Gajab: हजारों साल पुरानी लाशें यहां पर हैं कैदी, देखकर इतिहासकार हैरान

विज्ञापन
birthplace of goddess sita india or nepal controversy over adipurush film know the interesting facts
birthplace of goddess sita india or nepal - फोटो : iStock

अलग-अलग मान्यता 

वाल्मीकि रामायण, थाई रामायण और लोक-कथाओं में माता सीता की जन्मस्थली के बारे में अलग-अलग जिक्र किया गया है। हालांकि दोनों देशों में माता सीता और भगवान राम में गहरी आस्था है और लोग एक दूसरे के यहां तीर्थयात्रा के लिए आते जाते हैं। 

Mysterious Temple: रात में इस मंदिर से गायब हो जाते थे भगवान, दुकान पर खुद लेने गए थे भोग, जानिए अद्भुत कहानी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed