फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनियाभर में मशहूर भेड़ की हुई मौत, इस कारण दर्ज था गिनीज बुक में नाम

Thu, 24 Oct 2019 10:38 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 24 Oct 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
world record amount of wool dies in australia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपने ऐसे कई रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा, जिनको बनाने पर तमाम लोगों ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने के मामले में लोग सारी हदें पार कर देते हैं, कई लोगों के लिए तो यह एक जुनून की तरह बन जाता है, लेकिन मजे की बात यह है कि इस बुक में इंसानों द्वारा बनाए गए कीर्तिमानों के साथ-साथ उन कीर्तिमानों का भी जिक्र होता है जिसे किसी जानवर ने बनाया हो।

world record amount of wool dies in australia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज की कहानी भी ऐसे ही एक जानवर के बारे में है। हम बात कर रहे हैं 41 किलो ऊन देने वाली भेड़ की, जिसका नाम क्रिस था। क्रिस ने 2015 में सबसे ज्यादा ऊन देने का रिकॉर्ड बनाया था और इसीलिए क्रिस का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। अभी तक क्रिस के द्वारा बनाए रिकॉर्ड को कोई और भेड़ तोड़ नहीं पाया है।

world record amount of wool dies in australia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुख की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में 41 किलो ऊन देने वाली मशहूर भेड़ क्रिस की मौत हो गई है। क्रिस के शरीर के बालों से 41 किलो ऊन निकाला गया था। दरअसल, अत्यधिक वजन होने के कारण क्रिस की जान को खतरा पैदा हो गया था, जिसके बाद उसके बालों की कटाई की गई थी और इससे निकलने वाले ऊन ने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
world record amount of wool dies in australia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जैसे ही इस घटना की खबर फेसबुक पर शेयर की गई दुनिया भर से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। क्रिस की देखभाल करने वाली संस्था साउथ वेल्स फर्म ने क्रिस की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिक उम्र होने के कारण क्रिस की मौत हो गई। लिटिल ओक सेंचुरी द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'प्यारा, बुद्धिमान और दोस्ती से भरपूर इस आत्मा की विदाई से हम सब बहुत दुखी हैं।'

विज्ञापन
world record amount of wool dies in australia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्रिस मरीनो प्रजाति का भेड़ था और इस प्रजाति के भेड़ों की उम्र अमूमन 10 वर्ष होती है। क्रिस की उम्र भी 10 साल के करीब थी। क्रिस की मौत पर उसका संरक्षण करने वाली संस्था के द्वारा जारी बयान में कहा गया कि वह स्टाफ के लिए महज एक भेड़ से बहुत अधिक था। चार वर्षों से उसकी नियमित देखभाल हो रही थी और हमने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम उसे खो देंगे। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद बहुत लोगों ने क्रिस को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed