फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: महिला को उठा ले गए एलियन, फिर किया कुछ ऐसा, चौंकाने वाले दावे ने उड़ाए लोगों के होश

Sun, 18 Jun 2023 02:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
woman abducted by long fingered aliens recalls it after 30 years know interesting facts in hindi
Woman Claims to be Abducted by Aliens - फोटो : iStock

Woman Claims to be Abducted by Aliens: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? विज्ञान के इतने प्रगति कर लेने के बाद भी इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिल पाया है। वैज्ञानिक आज भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी दूसरे ग्रह पर जीवन मौजूद है? लेकिन इस सवालों के बीच आए दिन एलियन से जुड़ी कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। 

अब इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक महिला ने अजीबोगरीब दावा किया है। ग्वेन ब्लाइदे नाम की महिला का दावा है कि आज से करीब 30 साल पहले दूसरे ग्रह के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। महिला का कहना है कि उनकी कैद से छूटने के अगले 30 वर्षों तक उसको कुछ नहीं याद था, लेकिन वह इस घटना के बारे में साफ तौर पर बता सकती है। 

woman abducted by long fingered aliens recalls it after 30 years know interesting facts in hindi
Woman Claims to be Abducted by Aliens - फोटो : iStock

47 साल की ग्वेन ब्लाइदे का दावा है कि उसको कुछ एलियंस उठा ले गए थे। जब एलियंस ने उनका अपहरण किया था, तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। महिला ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सफोल्क में एयरबेस के पास थीं। रात के एक बजे रहे थे और वहां पर बाहर अंधेरा था। 
 
woman abducted by long fingered aliens recalls it after 30 years know interesting facts in hindi
Woman Claims to be Abducted by Aliens - फोटो : iStock

उन्होंने कहा कि बाहर लाल रंग की रोशनी आती नजर आई। इसके बाद धीरे-धीरे 6 रोशनियां आ गईं और घूमने लगीं। वह अपनी घर की तरफ भागे, लेकिन रोशनी उनके पीछे पड़ी थी और काफी बड़ी होती जा रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman abducted by long fingered aliens recalls it after 30 years know interesting facts in hindi
Woman Claims to be Abducted by Aliens - फोटो : iStock

ग्वेन ब्लाइदे ने कहा कि उन्होंने घर जाकर अपनी डायरी में इस बारे में लिखा था, लेकिन अब वह भी गायब है। महिला ने बताया कि एक घंटे तक क्या-क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं चला। 

Divorce Temple: ये है दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर, 600 साल पहले कराया गया था निर्माण, महिलाओं से है खास संबंध

विज्ञापन
woman abducted by long fingered aliens recalls it after 30 years know interesting facts in hindi
Woman Claims to be Abducted by Aliens - फोटो : iStock

महिला का कहना है कि यह याद है कि उन्हें ग्रे यानी स्लेटी रंगों वाले जीव जांच कर रहे थे। महिला ने बताया कि उनकी आंखें बादाम की तरह थीं। वह काफी लंबे थे और उनका आकार बेलनाकार था। 

Video: इस युवक ने सिर्फ 3.13 सेकेंड में हल कर दिया रूबिक क्यूब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed