फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे अक्सर क्यों खाते हैं मिट्टी? हैरान रह जाएंगे इसके पीछे की वजह जानकर

Fri, 01 Mar 2019 07:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Why children eat soils there is a reason behind this
kid eating soil

आपने छोटे बच्चों को अक्सर चॉक, मिट्टी, यहां तक कि दीवार में पेंट की खुरचन खाते देखा होगा। कई बार कहने के बाद भी बच्चे इस आदत को छोड़ नहीं पाते हैं। क्या आपको पता है कि बच्चे आखिर मिट्टी या चॉक क्यों खाते हैं? आपको इसके पीछे की वजह जानकर बहुत हैरानी होगी। 

Why children eat soils there is a reason behind this
soil

मिट्टी खाने की यह समस्या न सिर्फ बच्चों में बल्कि वयस्कों में भी देखी जाती है। हालांकि यह समस्या एक से सात साल के आसपास के बच्चों में ज्यादा होती है। दरअसल, बच्चों में कुछ विशेष प्रकार के पौष्टिक तत्वों, जैसे-आयरन, जिंक आदि की कमी के कारण ही मिट्टी जैसी अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा पैदा होती है। 

Why children eat soils there is a reason behind this
new born baby - फोटो : social media

छोटे बच्चों में मिट्टी खाना खून की कमी की निशानी है। इसका कारण बच्चों की खुराक में सिर्फ दूध का भी होना हो सकता है। हर चीज में दूध का मिश्रण होने से बच्चे में खून की कमी हो जाती है। बच्चों की खुराक में अनाज, दाल, सब्जियों की कमी होने से भी यह दिक्कत आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why children eat soils there is a reason behind this
डेमो - फोटो : डेमो

दरअसल, बच्चों के मिट्टी खाने के पीछे की वजह पीका ईटिंग नामक एक विकार होता है। इसे यह नाम एक पक्षी के नाम से मिला है जो कुछ भी खाने के लिए मशहूर है। कुपोषण को बच्चो में पीका एक वजह माना जा सकता है। 

विज्ञापन
Why children eat soils there is a reason behind this
kid eating soil

कुछ बच्चों में मिट्टी खाने की आदत ऑटिज्म नामक बीमारी की वजह से भी हो जाती है। इस बीमारी में बच्चे का मानसिक विकास ठीक से नहीं हुआ रहता है। हालांकि कभी-कभार बच्चे ऐसा सिर्फ जिज्ञासा की वजह से भी करते हैं। आसपास के वातावरण को समझने के लिए वे हर चीज को मुंह में डालकर परखने की कोशिश करते हैं, लेकिन बढ़ते उम्र के साथ-साथ उनकी यह आदत छूटती चली जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed