White House Mystery Ghost : व्हाइट हाउस के बारे में हम सभी जानते हैं। यह दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। माना जाता है कि व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है। माना जाता है कि यह भूतिहा जगह है। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा एक अदृश्य ताकत भी रहती है। कहा जाता है कि इस हाउस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत रहता है।
White House: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ रहती हैं आत्माएं? जानिए क्या है भूतों का रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1865 में अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कई लोगों ने उनके साए को देखने का दावा किया है। यहां से एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि बहुत समय पहले व्हाइट हाउस में नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना आकर ठहरी थीं।
रात में अचानक उनके दरवाजे को किसी ने खट-खटाया। इसके बाद जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो हैरान रह गईं, क्योंकि उनके सामने अब्राहम लिंकन खड़े थे। इसके बाद वह बेहद डर गईं। कई लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका के प्रेसिडेंट हाउस में अब्राहम लिंकन ही नहीं, दूसरे राष्ट्रपतियों की भी आत्माएं भटकती हैं।
Most Secret Places: दुनिया की सबसे खुफिया जगहें, जहां जाने पर है रोक, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य
कई लोगों का दावा है कि अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स की आत्मा भी यहां रहती है। अमेरिका की आजादी की लड़ाई में जॉन एडम्स ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। व्हाइट हाउस में रहने वाले कई लोगों का दावा है कि उनके चाल और पहनावे से लगता है कि वो जॉन एडम्स का ही साया है।
Ajab-Gajab: मोटे होने के लिए खून पीते हैं यहां के लोग, सबसे ज्यादा तोंद वाला शख्स माना जाता हीरो
व्हाइट हाउस से जुड़ी यह रहस्यमयी घटनाएं सिर्फ दावा हैं। इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई नहीं जानता है। इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। अब तक व्हाइट हाउस से जुड़ी यह घटनाएं सिर्फ रहस्य हैं।