फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: मोटे होने के लिए खून पीते हैं यहां के लोग, सबसे ज्यादा तोंद वाला शख्स माना जाता हीरो

Thu, 01 Jun 2023 06:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight Know interesting Facts in Hindi
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight - फोटो : Twitter @Africa_Archives

Bodi Tribe: दुनिया में कई तरह की जनजातियां पाई जाती हैं। इन जनजातियों के खानपान और रहन-सहन बिल्कुल अलग होते हैं। जनजातियां आज भी हजारों साल पूरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जहां पर रहती हैं, वहां पर इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकारें भी अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं करती हैं। जनजातियां कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन करती हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है।



दुनिया में पाई जाने वाली जनजातियों में से एक इथियोपिया में रहने वाली बोदी जनजाति भी है। यह जनजाति एक बेहद अजीबगरीब परंपरा का पालन करती है। इस परंपरा के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दुनिया में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है और इसके लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन इथियोपिया की बोदी जनजाति में सबसे मोटे शख्स को हीरो माना जाता है। आज हम आपको बोदी जनजाति में पालन किए जाने वाले इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं...

 

Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight Know interesting Facts in Hindi
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight - फोटो : iStock

दरअसल बोदी जनजाति में एक प्रतियोगिता होती है, जो करीब छह महीने तक चलती है। इस प्रतियोगिता में सबसे मोटे शख्स को विजेता माना जाता है। बोदी जनजाति में लोग यह खिताब जीतने के लिए गाय का दूध और खून पीते हैं। प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाले शख्स को पूरे जीवन हीरो माना जाता है। 
 

Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight Know interesting Facts in Hindi
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight - फोटो : iStock

इथियोपिया में रहने वाली जनजाति अपना जीवन यापन करने के लिए पशुपालन करती है। इस जनजाति के पुरुष नग्न रहते हैं और कमर के चारों तरफ कपास की पट्टी बांधकर रखते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में सिर्फ अविवाहित लड़के हिस्सा लेते हैं। 

Optical Illusion: क्या आप तस्वीर में 15 सेकेंड के अंदर जेब्रा को ढूंढ सकते हैं? सिर्फ एक फीसदी लोग खोज पाए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight Know interesting Facts in Hindi
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight - फोटो : Twitter @Africa_Archives

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को अलग कमरे में रखा जाता है। इन लोगों को जमकर खाने-पीने का सामान मिलता है, जिससे वह मोटा हो सकें। यह लोग छह महीने गाय के दूध में गाय का खून मिलाकर पीते हैं। इन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से यह जल्द मोटे हो जाएंगे। इस दौरान यह लोग संबंध नहीं बना सकते हैं। 

Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा

विज्ञापन
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight Know interesting Facts in Hindi
Ethiopia Bodi Tribe Drinking Blood and Milk for Gain Weight - फोटो : iStock

जनजाति में गाय को पवित्र माना जाता है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोदी जनजाति में गाय को बेहद पवित्र माना जाता है। इसकी वजह से गाय की हत्या नहीं की जा सकती है। गाय की नस को काटकर खून निकाला जाता है और फिर मिट्टी से उसे बंद किया जाता है। यह खास ख्याल रखा जाता है कि गाय की जान को खतरा न हो। खून और दूध के मिश्रण को जमने से पहले पीना होता है। प्रतियोगिता के दिन झोपड़ी से बाहर आने से पहले पुरुष शरीर को मिट्टी और राख से ढक लेते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed