{"_id":"5bbf096a867a55285c322bd8","slug":"girl-dance-video-viral-with-her-grandmother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाहियात गाना बजाकर पोती कर रही थी ऐसा डांस, देखते ही दादी ने किया कुछ ऐसा सोच भी नहीं सकते आप","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
वाहियात गाना बजाकर पोती कर रही थी ऐसा डांस, देखते ही दादी ने किया कुछ ऐसा सोच भी नहीं सकते आप
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
aa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दादी और पोती का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वीडियो में पोती एक वाहियात गाने पर कुछ ऐसा कर रही थी जिसे देखकर अचानक दादी के तेवर बदल जाते हैं और फिर ऐसा कुछ होता है जो आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, यह वीडियो सोशल मीडिया पर ताजा-ताजा वायरल हो रहा है।
aa
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम मरियम अली बताया जा रहा है। ताज्जुब की बात है कि लड़की ने अपनी इस हरकत को एक वीडयो में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। तमाम लोगों ने इस वीडियो में जब दादी और पोती की अजीबोगरीब हरकत को देखा तो किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वे सोच में पड़ गए कि दादी और पोती कुछ ऐसा भी कर सकती है..?
aa
वीडियो को ट्वीट करने के साथ पोती ने उसपर कैप्शन दिया है कि उसे तो लगा था कि उसे चांटा पड़ने वाला है पर वो उस वक्त हैरान रह गई जब उसने अपनी दादी को शरारत करते देते देखा। जी हां, इस वीडियो में दादी और पोती की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aa
वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दादी किस तरह से पहले अपनी पोती को गुस्से वाली नजरें दिखाती है और फिर अचानक वह अपनी पोती के साथ नाचने लगती हैं। सेकेंड में दादी का मूड बदला हुआ देखकर पोती भी बेहद खुश हो जाती है। नजारा एकदम बदल जाता है। शरारत भरे इस वीडियो में दादी मां खुद उसका साथ देने लगतीं हैं। दादी का ये अंदाज देखने में बड़ा ही मजाकिया लगता है।
विज्ञापन
aa
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग रीट्वीट भी कर चुके हैं। दादी को यूं ठुमके लगते देखकर ट्विटर यूजर्स भी काफी हैरान हैं। लोगों को वीडियो इतना बेहतरीन लगा कि जल्दी ही दादी सोशल मीडिया पर छा गर्इं हैं।