वायरल वीडियो: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। अब इन दिनों उनका एक वीडियो और तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर पुतिन 71 साल की उम्र में ऐसा काम क्यों कर रहे हैं। दरअसल पुतिन के बर्फीले पानी में डुबकी लगाकर नहाने का वीडियो सामने आया है। उन्होंने ऐसा तब किया है, जब तापमान -22 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका था।
मीडिया रिपोर्ट में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति ने ठंडे पानी में डुबकी लगाकर एपिफेनी त्योहार मनाया है। इस पर्व के तहत बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का अनुष्ठान किया जाता है। 19 जनवरी के शुरुआती घंटों में इसकी शुरुआत हुई थी।
पूरे रूस में अधिकारियों ने इसके लिए स्नान स्थाल बनाए हैं। साइबेरियाई क्षेत्रों में भी स्नान करने के लिए स्थल बनाए गए हैं। इन इलाकों में तापमना -22°F से नीचे गिर गया है। लेकिन यह साफ नहीं है कि पुतिन ने शुक्रवार यानी 19 जनवरी को कहां पर बर्फीले पानी में डुबकी लगाई है।
मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि जब पेसकोव से कथित तौर पर एपिफेनी को लेकर पुतिन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हां, उन्होंने परंपरा के मुताबिक, एपिफेनी में ऐसा किया है।
अजब-गजब: 'एलियंस ने कर लिया था अपहरण', महिला ने किया डराने वाला दावा, हैरत में पड़े लोग
हालांकि पुतिन का हाल का वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन उनका बीते साल का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुतिन को डुबकी लगाते देखा जा सकता है। एपिफेनी का पर्व हर साल 19 जनवरी को मनता है।
Vladimir Putin, who the Western media has consistently told us is dying, dead, riddled with every conceivable illness known to mankind, has plunged himself into an ice bath three times to mark the Russian Orthodox Epihany. pic.twitter.com/gGg1K8ggcc
— Chay Bowes (@BowesChay) January 19, 2024
वायरल: शोएब मलिक की तीसरी शादी ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, लोग बोले- वो तुम्हारे लिए देश से लड़ी थी
इस दौरान श्रद्धालु बर्फ के बीच छेद करके बनाए गए तालाबों और कुंडों में स्नान करते हैं। सुबह उठकर बर्फीले पानी में तीन बार डुबकी लगानी पड़ती है। इस दौरान एक पादरी पानी की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस पानी में नहाने से कई बीमारियां ठीक होती हैं। यह स्नान जॉर्डन नदी में ईसा मसीह के बैपटिज्म की भी याद दिलाता है।