अजब-गजब: क्या ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इन सवालों के बीच दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। कई लोगों ने ऐसे दावे किए, जो बेहद हैरान करने वाले हैं। अब एक महिला ने भी कुछ ऐसा दावा किया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
अजब-गजब: 'एलियंस ने कर लिया था अपहरण', महिला ने किया डराने वाला दावा, हैरत में पड़े लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का कहना है कि मां को लगता है कि वह सिर्फ 15 मिनट छत पर रही है, लेकिन असल में करीब तीन घंटे बीत गए थे। महिला की मां आज तक समझ नहीं पाई कि वह तीन घंटे कहां गए और उस वे लोग कहां थे और क्या कर रहे थे। जब इस बारे में लिसा से सवाल किया गया, तो उसने बात करने से मना कर दिया, लेकिन कई सारी बातें बताईं।
महिला ने यह पूरी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म रेडित पर बताई है। उसने आगे कहा कि करीब 10 सालों तक कोई संपर्क नहीं होने के बाद उसकी मां एक बार फिर लिसा से मुलाकात की और देखा कि वह बहुत अलग-अलग रह रही थी। इसके साथ ही अजीबोगरीब व्यवहार कर रही थी। वह बिना बात के बहुत खुश और शांति में थी। थोड़ी देर बाद वह 10 साल पहले घटी घटना के बारे में खुलकर बात करने लगी। महिला की मां ने बताया कि उन्हें उस रात के बारे में कुछ याद नहीं था, लेकिन लिसा को सबकुछ याद था। पहले वह बताने से मना कर रही थी, लेकिन धीरे-धीरे सब बताने लगी।
अजब-गजब: तहखाने का दरवाजा खोलते ही दूसरी दुनिया में पहुंच गई लड़की! अंदर का नजारा देखकर उड़े होश
लिसा का दावा है कि उसे याद कि उसके बाद तीन बार और उसका अपहरण हुआ था। उसने एलियंस के साथ दोस्ती भी की है। महिला ने रेडिट पर बताया कि अब हर बार जब मां की लिसा से मुलाकात होती है, तो वह कहती है कि एक दिन तुमको मेरी बातों पर यकीन होगा, लेकिन आमतौर मां लिसा की बात को नजरअंदाज कर देती है।
राम मंदिर ध्वज: राम मंदिर अयोध्या पर फहराया जाएगा ऐसा ध्वज, जानिए इस पर बने सूर्य और पेड़ का महत्व
''क्या है सच्चाई?''
महिला ने कहा कि मां लिसा से सवाल करती है कि क्या सच है? इसके जवाब में लिसा सिर्फ इतना कहती है कि तुम्हें एक खुद पता चल जाएगा और वह कहती है जब से उसको एलियंस के सच का पता चला है तब से सब अद्भुत हो गया है। लेकिन सालों से मां उसे देख रही है और वह बिल्कुल सामान्य जीवन जीती है। इससे पहले भी कई लोगों के एलियंस से मिलने और अपहरण करने का दावा किया है।