फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sania Shoaib: शोएब मलिक से क्यों अलग हुईं सानिया? पाकिस्तानी मीडिया में चल रही इस रिपोर्ट को देखकर चौंक जाएंगे

Sun, 21 Jan 2024 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Jan 2024 11:56 AM IST
सार

शनिवार को शोएब द्वारा साझा की गई उन तस्वीरों से सानिया मिर्जा के साथ उनकी शादी टूटने की अफवाहें तथ्यों में बदल गईं। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहे हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से दोनों अलग-अलग रास्ते चल दिए? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Why did Sania Mirza separate from Shoaib Malik? Pakistani media claims Shoaib had extramarital affairs
सना-मलिक (बाएं), सानिया मिर्जा (बीच में), मलिक-आयशा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने शनिवार को पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। इस घोषणा ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की खेल जगत को चौंका कर रख दिया। पिछले दो साल से ये अफवाहें चली आ रही थीं कि भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो चुके हैं।


शनिवार को शोएब द्वारा साझा की गई उन तस्वीरों से सानिया मिर्जा के साथ उनकी शादी टूटने की अफवाहें तथ्यों में बदल गईं। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहे हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से दोनों अलग-अलग रास्ते चल दिए? पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब ने सानिया को धोखा दिया था और इससे सानिया काफी नाराज थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिकेटर के विवाहेतर संबंध थे।
Why did Sania Mirza separate from Shoaib Malik? Pakistani media claims Shoaib had extramarital affairs
शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है - फोटो : अमर उजाला
शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद स्थानीय अखबार 'द डेली पाकिस्तान' की एक रिपोर्ट से पता चला कि इस क्रिकेटर के परिवार का कोई भी सदस्य उनके निकाह में मौजूद नहीं था। दरअसल, मलिक की बहनें इस बात से परेशान थीं कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान तीसरी शादी कर रहे हैं। शोएब मलिक की तलाकशुदा अभिनेत्री सना जावेद के साथ तीसरी शादी में उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। मलिक की बहनों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ उनके तलाक पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। 
Why did Sania Mirza separate from Shoaib Malik? Pakistani media claims Shoaib had extramarital affairs
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सानिया शोएब मलिक के विवाहेतर संबंधों से थक गई थीं। हालांकि, न तो सानिया और न ही शोएब ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात की है, लेकिन अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं। यहां तक कि सानिया की सोशल मीडिया गतिविधि ने भी सुझाव दिया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। सानिया ने पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट साझा किए थे, जो उनके भीतर की उथल-पुथल की ओर इशारा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why did Sania Mirza separate from Shoaib Malik? Pakistani media claims Shoaib had extramarital affairs
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने इसी महीने की शुरुआत में लिखा था- जब कुछ आपके दिल की शांति को परेशान करता है, तो उसे जाने दें। वहीं, बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं'। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।
विज्ञापन
Why did Sania Mirza separate from Shoaib Malik? Pakistani media claims Shoaib had extramarital affairs
शोएब और सानिया - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया और शोएब का निकाह 2010 में हैदराबाद में हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। 2022 में पहली बार शोएब और सानिया के बीच दूरी बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। पहले यह कहा जा रहा था कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं। शोएब और आयशा की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में शोएब और आयशा दोनों ने महज इसे अफवाह बताया था। सानिया शोएब की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी भी हैदराबाद से ही हैं। अब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। सना जावेद भी तलाकशुदा हैं। 

Sania Mirza-Shoaib Malik Divorce: Is Cricketer In An Affair With Model Ayesha  Omar? Pics Inside
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed