फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   shoaib malik marriage with sana javed social media feels pity about sania mirza

वायरल: शोएब मलिक की तीसरी शादी ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, लोग बोले- वो तुम्हारे लिए देश से लड़ी थी

Sat, 20 Jan 2024 05:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 05:24 PM IST
सार

शोएब मलिक और सना जावेद की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सना जावेद की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी उमैर जसवाल से हुई थी। दोनों की शादी लंबी नहीं चली और तलाक हो गया था। 

विज्ञापन
shoaib malik marriage with sana javed social media feels pity about sania mirza
shoaib malik marriage with sana javed - फोटो : Twitter/shoaib malik

विस्तार

वायरल: भारतीय टेनिस खिलाड़ी और पत्नी सानिया मिर्जा से तलाक खबरों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने 41 साल की उम्र में यह तीसरी शादी की है। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की है। शादी की खबरें आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस खबर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन


शोएब मलिक और सना जावेद की शादी खबर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सना जावेद की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी उमैर जसवाल से हुई थी। दोनों की शादी लंबी नहीं चली और तलाक हो गया था। 
विज्ञापन


सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। इसके बाद आयशा सिद्दीकी सामने आई थीं और बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बिना तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते। उस समय शोएब ने आयशा की बातों से इंकार किया था, लेकिन मामला बढ़ने पर तलाक ले लिया था। सानिया से शादी के बाद शोएब ने पहली पत्नी आयशा से तलाक लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई यूजर सानिया का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उस औरत ने अपने पूरे देश का विरोध किया और शादी की। लोगों ने उसके नेशनल कमिटमेंट पर सवाल खड़े किए और जाने क्या क्या नाम दिए। उनके लिए लोगों ने नफरत फैलाई और तुम उसे ऐसे धोखा देते हैं। वाह यार! बहुत खूब, पुरुषों।
 

अजब-गजब: 'एलियंस ने कर लिया था अपहरण', महिला ने किया डराने वाला दावा, हैरत में पड़े लोग

एक यूजर ने सना जावेद के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है कि अगर आप लोगों को इस शादी पर अभी भी शक है, तो यहां देख लीजिए। इसमें सना ने अपना नाम बदल लिया है और सना शोएब मलिक कर दिया है। 
 

अजब-गजब: तहखाने का दरवाजा खोलते ही दूसरी दुनिया में पहुंच गई लड़की! अंदर का नजारा देखकर उड़े होश
 
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है कि अब समझ आया कि शोएब गेम शो 'जीतो पाकिस्तान' में इतने उत्साहित क्यों थे? दरअसल, इसमें शोएब सना के साथ भी थे। कई लोग सानिया की शादी टूटने पर दुख जता रहे हैं और उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। 
 
 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed