Optical Illusions: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन्स तस्वीरें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन्स (Optical Illusions) लोग काफी पसंद करते हैं। बहुत से इसमें छिपी पहेली को सुलझाने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं जबकि कुछ लोग अपने तेज दिमाग से इस तरह की पहेलियों को आसानी से सुलझा देते हैं। एक बार फिर इस तरह की तस्वीर वायरल हो रही है जो आपके दिमाग को घूमाकर रख देगी।
Optical Illusion: इस तस्वीर में उल्लू को खोजने में 98 फीसदी लोग हो गए फेल, क्या आप 20 सेकेंड में खोज लेंगे?
इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीर बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें उल्लू को खोजना कोई आसान काम नहीं है। इस तस्वीर में कई लोगों को उल्लू नजर नहीं आ रहा है। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि वो आखों के सामने होने के बावजूद नजर नहीं आती हैं। इस तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
Mosquito Magnet: आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली वजह
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कई रहस्य छिपे होते हैं जिनके बारे में पता लगाना बहुत कठिन काम होता है। ज्यादातर लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाते हैं। तेज दिमाग वाले लोगों के लिए भी कई बार इन तस्वीरों में छिपे रहस्यों को सुलझाना बेहद कठिन होता है। हालांकि कुछ लोग पहेली को आसानी से सुलझा लेते हैं।
हम आपको हिंट देते हैं कि इस तस्वीर में उल्लू कहां पर बैठा है। आप बाईं तरफ ध्यान से पेड़ों को देखिए आपको दूसरे पेड़ पर ऊपर की तरफ उल्लू बैठा हुआ दिखाई देगा। आप अभी भी उल्लू को खोज नहीं पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से उल्लू को खोज सकते हैं।