फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM Playing-11: टी20 विश्व कप में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Sun, 06 Nov 2022 07:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Nov 2022 07:23 AM IST
सार

India vs Zimbabwe T20 World Cup 2022 Playing 11 Prediction: भारत के फिलहाल छह अंक हैं और टीम शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने अब तक चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
IND vs ZIM T20 World Cup Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत का सामना जिम्बाब्वे से है। यह टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप राउंड का मुकाबला है। रविवार को ग्रुप दो के तीन मैच होने हैं और ऐसे में सेमीफाइनल की बाकी दो टीमों का फैसला हो जाएगा। भारत-जिम्बाब्वे के अलावा दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड और पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से है। भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना जरूरी है। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में कामयाब होती है तो ग्रुप दो में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
IND vs ZIM T20 World Cup Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
टी20 विश्व कप 2022, सुपर-12 राउंड में ग्रुप 2 की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
भारत के फिलहाल छह अंक हैं और टीम शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने अब तक चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका अगर नीदरलैंड को हरा देता है और भारत जिम्बाब्वे को शिकस्त देता है तो दोनों टीमें बिना किसी दिक्कत के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस स्थिति में भारत आठ अंक लेकर शीर्ष पर और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर रहेगा।
IND vs ZIM T20 World Cup Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड अगर दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर करने में कामयाब रहता है तो इस स्थिति में पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में जीतने वाली टीम भारत के साथ अगले राउंड के क्वालिफाई करेगी। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम जीतने में कामयाब रहती है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच अहम रहेगा। इस स्थिति में टीम इंडिया को अपना मैच जीतना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ZIM T20 World Cup Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 71 फीसद मैच जीते है। यानी भारत ने कुल पांच मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को केवल दो मैचों में जीत हासिल हुई। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
IND vs ZIM T20 World Cup Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
  • विराट कोहली 4000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन से सिर्फ 68 रन दूर हैं। 
  • सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर ईयर यानी साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन से सिर्फ 35 रन दूर हैं। अब तक वह 965 रन बना चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने एक कैलेंडर ईयर में हजार रन बनाए थे। उन्होंने ऐसा 2021 में किया था, जब उन्होंने 1326 रन बनाए थे।
  • 2022 से पहले जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 524 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 13.43 और स्ट्राइक रेट 106.93 का रहा था। इस साल उन्होंने 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35.05 की औसत और 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। अब तक उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह अर्धशतक लगाए हैं। इसमें से पांच अर्धशतक उन्होंने इस साल (2022) लगाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed