{"_id":"6af927a584c099312d039651","slug":"artist-shows-entire-ramayana-in-50-seconds-using-a-handmade-cardboard-tv-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: 50 सेकंड में दिखा दी पूरी रामायण, कलाकार ने कागज और गत्ते से बनाया ऐसा देसी टीवी कि देखते रह गए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: 50 सेकंड में दिखा दी पूरी रामायण, कलाकार ने कागज और गत्ते से बनाया ऐसा देसी टीवी कि देखते रह गए लोग
Sun, 15 Nov 2026 09:01 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:01 AM IST
सार
Viral Video: एक कलाकार ने पुराने गत्ते, कागज और रंगों की मदद से अनोखा टीवी बनाया है। इसमें स्केच पेन घुमाते ही रामायण के अलग-अलग दृश्य दिखाई देते हैं। 18 घंटे की मेहनत से तैयार इस कलाकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन
लोगों को याद आया बचपन का दौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@artworldbyadi
विस्तार
जब भी रामायण की बात होती है तो कई लोगों को 90 के दशक का वह दौर याद आ जाता है, जब रविवार की सुबह पूरा परिवार टीवी के सामने बैठकर रामायण देखा करता था। उस समय न मोबाइल फोन थे और न ही मनोरंजन के इतने साधन। टीवी पर आने वाले इस धारावाहिक का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता था। अब सोशल मीडिया पर एक कलाकार ने अपनी अनोखी कला से उसी दौर की यादें ताजा कर दी हैं। उन्होंने कागज और गत्ते की मदद से एक ऐसा छोटा टीवी बनाया है, जिस पर महज 50 सेकंड में रामायण के कई प्रमुख प्रसंग देखने को मिल जाते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग कलाकार की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
गत्ते के टीवी में छिपा है कमाल का आइडिया
वायरल वीडियो में पीले रंग के कार्डबोर्ड से बना एक छोटा सा टीवी दिखाई देता है। इसे देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है, जैसे यह कोई असली टीवी हो। इसके किनारों पर स्पीकर, ऑन-ऑफ और वॉल्यूम के बटन भी बनाए गए हैं। हालांकि, इसकी सबसे खास बात इसके अंदर छिपा मैकेनिज्म है। इस टीवी के ऊपर नीले और लाल रंग के दो स्केच पेन लगाए गए हैं। कलाकार जैसे ही इन पेनों को घुमाती हैं, अंदर लगा कागज का रोल आगे बढ़ने लगता है। इसके साथ ही टीवी की छोटी सी स्क्रीन पर रामायण के अलग-अलग दृश्य दिखाई देने लगते हैं। यानी बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन और बिजली के कलाकार ने कागज के जरिए चलती-फिरती चित्रकथा तैयार कर दी है। बैकग्राउंड में बजते राम भजन के साथ यह पूरा नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
18 घंटे में तैयार की पूरी कलाकृति
इस शानदार कलाकृति को इंस्टाग्राम पर अदिति नाम की कंटेंट क्रिएटर ने अपने अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में रामायण की शुरुआत शीर्षक और अयोध्या में चारों राजकुमारों के जन्म के दृश्य से होती है। इसके बाद कहानी के कई प्रमुख प्रसंग चित्रों के जरिए सामने आते हैं। अदिति के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए उन्होंने घर में मौजूद पुराने कार्डबोर्ड, कागज और रंगों का इस्तेमाल किया। इसके लिए बाजार से कोई नई चीज नहीं खरीदी गई। सभी चित्रों को तैयार करने, उनमें रंग भरने और कागज को रोल करने वाले मैकेनिज्म में लगाने में उन्हें करीब 18 घंटे लगे।
लोगों को याद आया बचपन का दौर
अदिति ने बताया कि बचपन से रामलीला देखते हुए ही उनके मन में इस तरह की कलाकृति बनाने की प्रेरणा आई। वहीं, स्क्रॉलिंग टीवी बनाने का आइडिया उन्हें कलाकार तुषार वर्मा के काम से मिला।
लोगों को याद आया अपना बचपन
वीडियो वायरल होने के बाद लोग अदिति की मेहनत और हुनर की तारीफ कर रहे हैं। किसी को इसमें अपना बचपन याद आ रहा है तो कोई इसे बेहद खूबसूरत कलाकृति बता रहा है। एक यूजर ने लिखा कि काश इंस्टाग्राम पर एक से ज्यादा बार लाइक करने का विकल्प होता, तो वह इस वीडियो को हजारों बार लाइक करता। वहीं, दूसरे यूजर ने कलाकार के धैर्य और बारीकी से बनाए गए चित्रों की तारीफ की। कुल मिलाकर, बिना किसी महंगे सामान के तैयार की गई इस कलाकृति ने दिखा दिया कि हुनर और कल्पना शक्ति हो तो साधारण चीजों से भी कुछ बेहद खास बनाया जा सकता है।
