{"_id":"6af9478654985896770bef4e","slug":"haryana-grandma-rides-bullet-on-highway-viral-video-gets-22-9-million-views-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट, पीछे बैठा पोता भी रह गया हैरान; करोड़ों बार देखा गया वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट, पीछे बैठा पोता भी रह गया हैरान; करोड़ों बार देखा गया वीडियो
Sun, 15 Nov 2026 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:34 AM IST
सार
Viral Video: हरियाणा की दादी सुखमा का बुलेट चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाईवे पर पूरे आत्मविश्वास के साथ बाइक चलाती दादी के पीछे उनका पोता हर्ष बैठा नजर आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 22.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
दादी का स्वैग देख यूजर्स भी हुए फैन
- फोटो : इंस्टाग्राम@harsh_dhaka139
विस्तार
बुलेट चलाने का शौक रखने वालों में आपने ज्यादातर युवाओं को ही देखा होगा। कई लोग तो बाइक चलाने के अपने शौक को पूरा करने के लिए लंबी दूरी तक का सफर भी तय करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी दादी को हाईवे पर बुलेट दौड़ाते देखा है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। इसमें हरियाणा की एक दादी पूरे स्वैग के साथ बुलेट चलाती नजर आ रही हैं। उनके पीछे पोता बैठा है और दोनों इस राइड का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं। दादी का अंदाज देखकर लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर बुलेट लेकर निकलीं दादी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दादी सुखमा हल्के भूरे रंग की बुलेट चलाती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि बाइक चलाते समय उनके चेहरे पर जरा भी घबराहट नहीं दिखती। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ हाईवे पर बाइक दौड़ाती दिखाई देती हैं। उनके पीछे उनका पोता हर्ष बैठा हुआ है, जो इस सफर का खूब आनंद ले रहा है। दादी को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह पहली बार बाइक चला रही हैं। उनका अंदाज और बाइक पर पकड़ देखकर अच्छे-अच्छे बाइक चलाने वाले भी हैरान हो सकते हैं। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
दादी का स्वैग देख यूजर्स भी हुए फैन
यह वीडियो दादी सुखमा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से साझा किया गया है। वहीं, उनके पोते हर्ष के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां इसे अब तक 22.9 मिलियन यानी करीब 2.29 करोड़ बार देखा जा चुका है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दादी सुनके फ्लावर समझे क्या, फायर हूं मैं।' वहीं, दूसरे ने लिखा कि दादी ने तो मौज कर दी। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'बहुत अच्छा लगा माताजी।'
उम्र नहीं, शौक मायने रखता है
इस वीडियो को देखकर एक बात तो साफ है कि अपने शौक पूरे करने के लिए उम्र कभी आड़े नहीं आनी चाहिए। दादी सुखमा का अंदाज लोगों को यही बता रहा है कि अगर मन में कुछ करने का उत्साह हो तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है। हालांकि, हाईवे पर बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और यातायात के नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है।
