Mosquito Magnet: कुछ लोगों को आपने अक्सर कहते हुए सुना होगा कि उनको मच्छर अधिक काटते हैं। इसके पीछे लोग कई वजह बताते हैं। सबसे ज्यादा लोग कहते हैं कि उनका खून मीठा है जिसकी वजह से उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की खास वजह बताई है। शोधकर्ताओं की एक स्टडी प्रकाशित हुई है जिसमें बताया गया है कि जिन लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं उनके शरीर में एक खास केमिकल पाया जाता है। आइए बताते हैं कि इस स्टडी में क्या-क्या कहा गया है?
{"_id":"636603dbe9f6722a1410f59d","slug":"mosquito-magnet-scientists-discover-why-some-people-are-mosquito-magnets-know-the-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mosquito Magnet: आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mosquito Magnet: आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली वजह
Sat, 05 Nov 2022 12:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर
- फोटो : iStock
आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने इस शोध में एडीस एजीप्टी (Aedes Aegypti) मच्छरों को शामिल किया था। इन्हीं मच्छरों के काटने से इंसान को पीला बुखार, जीका और डेंगू जैसे बुखार होते हैं। मच्छरों के चुंबक (Mosquito Magnets) की त्वचा से एक खास एसिड बाहर निकलता है। इस खास तरह के एसिड की मात्रा और तीव्रता अधिक होती है। यह त्वचा की ऊपरी हिस्से पर ग्रीज की वजह से चिपक जाता है।
आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर
- फोटो : iStock
अलग-अलग लोगों के त्वचा से ऐसी नमी पैदा करने वाले रसायन अलग-अलग मात्रा में निकलते हैं। इस एसिड को शरीर की त्वचा पर मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया खाते हैं और खास तरह की गंध निकालते हैं। इसकी वजह से मच्छर आकर्षित होते हैं। न्यूयॉर्क स्थित रॉकफेलर यूनिवर्सिटी की न्यूरोबायोलॉजिस्ट लेस्ली वोशैल का कहना है कि अगर इंसान की त्वचा पर खास तरह का पदार्थ मौजूद है, तो वह मच्छरों के काटने से नहीं बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर
- फोटो : iStock
इस शोध में शामिल मारिया इलेना डे ओब्लाडिया के मुताबिक, मच्छरों के चुंबकों की पहचान के लिए लैब में एक जांच की गई। लोगों के पीसने से निकाले गए गंध को एक दूसरे पर छिड़क दिया गया। कुछ दिनों पहले ही यह स्टडी प्रकाशित की गई थी।
Ajab Gajab: अनोखे अंदाज में गाड़ी का गियर बदलता देख महिला को हुआ ड्राइवर से प्यार, फिर रचा ली शादी
विज्ञापन
आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर
- फोटो : iStock
यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के न्यूरोबायोलॉजिस्ट जेफ रिफेल का कहना है कि शोधकर्ता मच्छरों को दूर रखने के लिए नए तरीके खोजने में लगे हैं। इसके लिए एसिड को शरीर में बनने नहीं दिया जाएगा जिससे मच्छर लोगों के पास नहीं जाएंगे। वैज्ञानिक इसके लिए त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया की गंध में बदलाव करेंगे।