Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग ढहने से करीब 10 दिनों से 41 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू कर रहीं एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली। पहली बार मजूदरों को पाइप के जरिए खाना भेजा गया। इसके अलावा सुरंग के अंदर का वीडियो भी सामने आया है। रेस्क्यू में लगे अधिकारियों ने मजदूरों से बात भी की है।
Tunnel: दुनिया का सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन, जब गुफा में फंसे 12 बच्चों को दो हफ्ते बाद निकाला गया था बाहर
थाइलैंड और म्यांमार की सामा पर दोई नांग पहाड़ के नीचे लगभग 10 किमी लंबी गुफा है। यह गुफा अंदर की ओर संकरी होती जाती है। इसके अंदर चूना पत्थर की आकृतियां और चट्टानें भी हैं। पानी भरने के बाद गुफा के प्रवेश द्वारा को खोज पाना करीब अंसभव था।
गुफा के अंदर 11 से 16 साल तक के एक दर्जन बच्चे और 25 साल के असिस्टेंट कोच इकापॉल चंथावॉन्ग फंसे थे। इस हादसे के करीब एक हफ्ते बाद गुफा के पास कोई पहुंच पाया। अधिकतक लोगों ने मान लिया था कि सभी की मौत हो गई होगी, लेकिन रेस्क्यू टीमों ने उम्मीद नहीं छोड़ी।
नौ दिन बीत जाने के बाद ब्रिटिश गोताखोर गुफा के प्रवेश द्वार तक पहुंच सके। उन्हें पता चला कि बच्चे गुफा के अंदर एक ऊंची चट्टान पर मौजूद हैं। इसके बाद असल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
Ajab-Gajab: इस ग्रह पर रह रहे हैं डायनासोर! विशेषज्ञ ने किया चौंकाने वाला दावा
इस रेस्क्यू मिशन को सैन्य ऑपरेशन की तरह पूरा किया गया। इस ऑपरेशन में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे, जिसमें 100 से अधिक गोताखोर ही थे। इसके साथ ही एंबुलेंस, सैनिक, पुलिस और मेडिकल टीमें भी काम में लगी थीं। रॉयल थाई नेवी सील गुफा से पानी निकालने का काम कर रही थी, ताकि रास्ता बनाया जा सके। इस दौरान एक गोताखोर की जान चली गई, लेकिन ऑपरेशन बंद नहीं हुआ।
Nostradamus Prediction: साल 2023 खत्म होने से पहले दुनिया में मचेगी तबाही, मॉर्डन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी