फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus Prediction: साल 2023 खत्म होने से पहले दुनिया में मचेगी तबाही, मॉर्डन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

Wed, 22 Nov 2023 08:06 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
‘Living Nostradamus’ Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023
Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023 - फोटो : Instagram/athos_salome

Nostradamus Prediction: कई ऐसे भविष्यकता हुए हैं जिनकी भविष्यवाणियों पर दुनिया आज भी यकीन करती है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा और फ्रांस के भविष्यक्ता नास्त्रेदमस का नाम प्रसिद्ध भविष्यकताओं में शामिल है। ब्राजील के 37 साल के एथोस सैलोमे की तुलना नास्त्रेदमस की जाती है। द लिविंग नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर एथोस सैलोमे ने डरावनी भविष्यवाणी की हैं। उनका कहना है कि साल 2023 के अंत तक दुनिया में बहुत बुरा हो सकता है।

इससे पहले एथोस सैलोमे कोरोना वायरस, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी कर चुके हैं। उनकी यह भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है। उन्होंने दावा किया है कि 2023 खत्म होने से पहले दुनिया में प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनका इरादा लोगों को डराने के लिए नहीं है। एथोस ने चेतावनी दी है कि साल खत्म होने से पहले दुनिया भर में बाढ़ और भूकंप आ सकते हैं। 

‘Living Nostradamus’ Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023
Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023 - फोटो : Instagram/athos_salome

एथोस ने बताया है कि किन स्थानों पर बाढ़ और भूकंप आने वाला है। उनका कहना है कि पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में इसका सबसे ज्यादा असर होगा। उनका दावा है कि इंडोनेशियाई द्वीप जावा, उत्तरी कैलिफोर्निया और दक्षिण ब्रिटिश कोलंबिया के बीच के क्षेत्र में भीषण तबाही मच सकती है। इन क्षेत्रों में लोगों को खतरनाक ज्वालामुखी और भयानक भूकंप का सामना करना पड़ सकता है।

‘Living Nostradamus’ Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023
Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023 - फोटो : Instagram/athos_salome

फिलीपींस और थाईलैंड में मचेगी तबाही?

उनका दावा है कि फिलीपींस और थाईलैंड जैसे इलाकों में चक्रवात और तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा मैक्सिको की खाड़ी और फ्लोरिडा में भी तूफान आ सकता है। उनका दावा है कि ब्राजील, गंगा और मेकांग नदी डेल्टा जैसे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसकी वजह से भयानक बाढ़ आ सकती है।

Ajab Gajab: मिल गईं एलियंस की दो दुनिया! इंसानों से हैं अरबों साल आगे और खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘Living Nostradamus’ Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023
Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023 - फोटो : Instagram/athos_salome

एथोस का कहना है कि इन इलाकों में अभी से रोकथाम के उपाय करने चाहिए। एथोस का कहना है इनमें से आने वाली कई प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए अभी से कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच डर पैदा करना मेरा इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भविष्यवाणी की कई घटनाएं सच नहीं भी होंगी। 

Mysterious Noise: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? इस शहर में रात के समय आ रही रहस्यमयी आवाजें, लोगों में खौफ

विज्ञापन
‘Living Nostradamus’ Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023
Athos Salome predicts wave of natural disasters before end of 2023 - फोटो : Instagram/athos_salome

एथोस ने कहा कि मैं चेतावनी इसलिए देता हूं कि भविष्यवाणियां महान नेताओं तक पहुंचें और आने वाली सबसे खराब स्थिति को रोकने के लिए कार्रवाई की जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed