फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman boards train with large cooking vessels eat chicken and rice with family on the berth viral video

वायरल वीडियो: ट्रेन में खाने के बड़े बर्तनों के साथ पहुंची महिला, बर्थ पर ही सजा दी चिकन-चावल की दावत

Thu, 10 Sep 2026 01:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 10 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर करती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेन के अंदर जिस अंदाज में अपने परिवार को खाना परोसती नजर आई, उसे देख लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Woman boards train with large cooking vessels eat chicken and rice with family on the berth viral video
ट्रेन की बर्थ पर अनोखी दावत - फोटो : @ChapraZila

विस्तार

ट्रेन बर्थ में अनोखी दावत का वायरल वीडियो: भारत में ट्रेन से सफर करने के दौरान कई लोग अक्सर घर से पराठे या पूड़ी-सब्जी पैक करके ले जाते हैं, ताकि रास्ते में साफ-सुथरा, मनपसंद और सुरक्षित भोजन समय पर मिल सके।लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर करती एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेन के अंदर जिस अंदाज में अपने परिवार को खाना परोसती नजर आई, उसे देख लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि,  एक महिला ट्रेन की सबसे ऊपर वाली बर्थ पर बैठी दिखाई दे रही है। उसके आसपास खाने से भरे कई बड़े बर्तन रखे हुए हैं, जिसमें से एक बर्तन में चावल और दूसरे में चिकन नजर आ रहा है। महिला पहले बर्तन से चावल निकालकर स्टील की प्लेट में रखती है। इसके बाद दूसरे बर्तन से चिकन लेकर प्लेट में परोस देती है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो- कोबरा को गले से पकड़कर काबू में करने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो-
 
ट्रेन में दबाकर चला मुर्गा और भात 

बड़े बर्तनों में चावल और चिकन लेकर ट्रेन में सफर करती महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- ट्रेन में यात्रा करते समय पूरा किचन का सामान कौन लेकर जाता है? पूरा दबा के मुर्गा और भात चल रहा है।

 


वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 

महिला का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बिहार में आपका स्वागत है। वहीं कुछ लोगों को घर का खाना साथ लेकर चलने का ये अंदाज पसंद आया, जबकि कुछ लोगों ने ट्रेन में इस तरह खाना परोसने को लेकर सवाल उठाए। 


सड़क पर आराम फरमाती बाघिन को देख थम गई कार की रफ्तार, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा


 घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा खूंखार जानवर, देखें वीडियो



पहले भी दिखे ऐसे नजारे

ट्रेन में सफर के दौरान बड़े बर्तनों या बड़े स्तर में घर का खाना साथ ले जाने या ट्रेन की बर्थ पर ही खाना तैयार करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स ट्रेन की बर्थ को ही अस्थायी किचन की तरह इस्तेमाल करते हुए परिवार के लिए सैंडविच तैयार करता नजर आया था। वहीं, फरवरी में भी एक परिवार का ट्रेन के अंदर वेजिटेबल सैंडविच बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed