फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: दुनिया के अजीबोगरीब धार्मिक रिवाज, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Tue, 23 May 2023 01:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
Unique Traditions Around the World Read Interesting Facts About Different Religious Culture
Unique Traditions Around the World - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: दुनिया में अलग-अलग जाति और समुदाय के लोग रहते हैं। सभी जातियों और समुदायों के अलग-अलग रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। शादियों में भी कई तरह की रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों का अलग-अलग महत्व होता है, लेकिन कई रीति रिवाजों के बारे में जानकर हैरानी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही धार्मिक रिवाजों के बारे में बताएंगे...



शव के साथ डांस

मेडागास्कर में रहने वाली मालागासी जनजाति में एक फामादिहाना नाम की परंपरा पालन किया जाता है। इस रिजाव का पालन हर सात साल पर किया जाता है। इस रिवाज में जनजाति के लोग अपने पूर्वजों के शव को बाहर निकालते हैं और फिर उनको नए कपड़े में लपटते हैं। इसके बाद गाना गाते हैं और कब्र के चारों तरफ डांस करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके पूर्वज  सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं।
 

Unique Traditions Around the World Read Interesting Facts About Different Religious Culture
Unique Traditions Around the World - फोटो : iStock

फुकेत वेजिटेरियन फेस्टिवल

थाईलैंड के फुकेट में हर साल वेजिटेरियन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दौरान हिंसक गतिविधियां देखी जाती हैं। इस फेस्टिवल से 9 दिन पहले से लोग मांस खाना बंद करते हैं, लेकिन इस फेस्टिवल में बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर लोग अपने गाल और होठों को नुकीले चाकू या तलवार से चीरते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं। 
 

Unique Traditions Around the World Read Interesting Facts About Different Religious Culture
Unique Traditions Around the World - फोटो : iStock

नमक मांगना माना जाता है जुर्म

मिस्र में नमक मांगना जुर्म माना जाता है। यहां पर आप किसी के घर मेहमान बनकर जाते हैं, तो भूलकर भी खाने में नमक नहीं मांगे। मिस्र में नमक मांगना मेजबान का अपमान माना जाता है।


Monkey Viral Video: यहां लाइन में बैठकर खाना खाते हैं बंदर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखकर हर कोई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Traditions Around the World Read Interesting Facts About Different Religious Culture
Unique Traditions Around the World - फोटो : iStock

काटनी पड़ जाती है अंगुली

इंडोनेशिया की दानी जनजाति में एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को अपनी अंगुली काटनी पड़ती है। हालांकि कुछ समय से इस परंपरा पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन कुछ बुजुर्ग लोग अभी भी इस परंपरा को मानते हैं।


Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां जाते ही दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे, जानिए आखिर क्या है इसकी वजह

विज्ञापन
Unique Traditions Around the World Read Interesting Facts About Different Religious Culture
Unique Traditions Around the World - फोटो : iStock


जलती आग पर चलना 

चीन में भी लोग एक अजीब रिवाज का पालन करते हैं। यहां पर पति को गर्भवती पत्नी को लेकर जलती आग पर नंगे पैर चलना पड़ता है। माना जाता है कि ऐसा करने से डिलिवरी में आसानी होती है। 

Ajab-Gajab: कब लिया गया सबसे पहला Kiss? वैज्ञानिकों का खुलासा, जानिए क्या है भारत से संबंध

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed