फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral norway vegetable prices lemon tomato cucumber price

300 रुपये का एक खीरा, 680 का टमाटर और 850 रुपये किलो नींबू, यहां पर क्यों इतनी महंगी मिल रही हैं सब्जियां

Thu, 01 Oct 2026 06:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 01 Oct 2026 06:22 PM IST
सार

नार्वे में सब्जियों की कीमत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने दिखाया है कि 300 रुपये का एक खीरा, 680 का टमाटर और 850 रुपए किलो नींबू मिलता है। 

विज्ञापन
viral norway vegetable prices lemon tomato cucumber price
300 रुपये का एक खीरा, 680 का टमाटर और 850 रुपये किलो नींबू, यहां पर क्यों इतनी महंगी मिल रही हैं सब्जियां - फोटो : एक्स

विस्तार

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां की खूबसूरत जगहें और जीवनशैली लोगों को खूब पसंद आती है। इन्हीं जगहों में नॉर्वे शामिल है। अब यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खूबसूरती की वजह से नहीं, बल्कि सब्जी की कीमतों की वजह से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स नॉर्वे के एक सुपरमार्केट में दिख रहा है, जो वहां हर दिन इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम दिखा रहा है। सब्जियों के दाम जानकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन


वीडियो में शख्स बता रहा है कि नॉर्वे में ऑर्गेनिक नींबू की कीमत करीब 850 रुपये किलो है। 680 रुपये किलो लाल टमाटर मिल रहा है। 300 रुपये में सिर्फ एक खारी मिल रहा है। वीडियो में शख्स भारत और नार्वे में सब्जियों की कीमतों में अंतर को लेकर भी बात करता है।
विज्ञापन


 शख्स कहता है कि नार्वे के मुकाबले भारत में सब्जियां कई गुना सस्ती मिलती हैं। लेकिन रुपये में कीमत बदलकर दोनों देशों की कमाई की तुलना नहीं कर सकते हैं। वहां के लोगों की कमाई और हर दिन के खर्च भी अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर दिन 8 किमी पैदल चलकर कोलकाता की सड़कों गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के दादा, रुला देगी दर्दभरी कहानी


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होन के बाद बहस शुरू हो गई है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि चीजें इतनी मंहगी हैं, तो क्या लोगों की कमाई उतनी ही अधिक है?सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है। अब इस पर लोग अपनी राय दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि नार्वें सब्जियां महंगी मिलने की कई वजहे हैं। 

फ्लाईदुबई: 'क्रू सर्जरी तो नहीं कर सकता, लेकिन जरूरत पड़ने पर...', कैप्टन स्मित मच्छार का पुराना बयान वायरल

उनका कहना है कि वहां ज्यादा मजदूरी, टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी शामिल हैं। कुछ लोगों का कहना है किसान की भी कमाई हो रही है। अगर बाजार में सब्जियां सस्ती मिल रही हैं, तो मतलब यह नहीं कि किसान को भी कम पैसे मिलें। किसान को मेहनत और लागत के हिसाब से सही दाम मिलना चाहिए। नार्वे के सब्जियों की कीमत वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed