Ajab-Gajab: दुनिया में अलग-अलग जाति और समुदाय के लोग रहते हैं। सभी जातियों और समुदायों के अलग-अलग रीति रिवाज और मान्यताएं होती हैं। शादियों में भी कई तरह की रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों का अलग-अलग महत्व होता है, लेकिन कई रीति रिवाजों के बारे में जानकर हैरानी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही धार्मिक रिवाजों के बारे में बताएंगे...
Ajab-Gajab: दुनिया के अजीबोगरीब धार्मिक रिवाज, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
फुकेत वेजिटेरियन फेस्टिवल
थाईलैंड के फुकेट में हर साल वेजिटेरियन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दौरान हिंसक गतिविधियां देखी जाती हैं। इस फेस्टिवल से 9 दिन पहले से लोग मांस खाना बंद करते हैं, लेकिन इस फेस्टिवल में बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर लोग अपने गाल और होठों को नुकीले चाकू या तलवार से चीरते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं।
नमक मांगना माना जाता है जुर्म
मिस्र में नमक मांगना जुर्म माना जाता है। यहां पर आप किसी के घर मेहमान बनकर जाते हैं, तो भूलकर भी खाने में नमक नहीं मांगे। मिस्र में नमक मांगना मेजबान का अपमान माना जाता है।
Monkey Viral Video: यहां लाइन में बैठकर खाना खाते हैं बंदर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखकर हर कोई हैरान
काटनी पड़ जाती है अंगुली
इंडोनेशिया की दानी जनजाति में एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को अपनी अंगुली काटनी पड़ती है। हालांकि कुछ समय से इस परंपरा पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन कुछ बुजुर्ग लोग अभी भी इस परंपरा को मानते हैं।
Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां जाते ही दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे, जानिए आखिर क्या है इसकी वजह
जलती आग पर चलना
चीन में भी लोग एक अजीब रिवाज का पालन करते हैं। यहां पर पति को गर्भवती पत्नी को लेकर जलती आग पर नंगे पैर चलना पड़ता है। माना जाता है कि ऐसा करने से डिलिवरी में आसानी होती है।
Ajab-Gajab: कब लिया गया सबसे पहला Kiss? वैज्ञानिकों का खुलासा, जानिए क्या है भारत से संबंध