ऋषिकेश: पुल पर चलते समय अचानक क्यों रो पड़ी विदेशी महिला? अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर नीदरलैंड की एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने ऋषिकेश में हुए अपने भावुक अनुभव को शेयर किया है।
विस्तार
ऋषिकेश डच महिला वायरल वीडियो: भारत आने वाले विदेशी पर्यटक यहां की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने के साथ-साथ भारतीय खान-पान, योग और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करते हैं। इनमें से कई लोग इन अनुभवों को अपनी यात्रा का खास हिस्सा बताते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर नीदरलैंड की एक महिला का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने ऋषिकेश में हुए अपने भावुक अनुभव को शेयर कर बताया कि, आखिर पुल पर ऐसा क्या हुआ था कि उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े?
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में ऋषिकेश पहुंचीं डच फिल्ममेकर और स्टोरीटेलर इशा ब्रैंडरहॉर्स्ट ने अपना एक भावुक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में एक पुल पर चलते समय अचानक उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। इशा के मुताबिक, वह सामान्य रूप से पुल पर चल रही थीं, तभी अचानक उन्हें अपने भीतर कुछ बदलता हुआ महसूस हुआ और वह रोने लगीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले दुनिया में किसी भी जगह पर उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ था कि वह उस जगह से पूरी तरह जुड़ी हुई है। ऋषिकेश में पहली बार उन्हें लगा कि शायद उन्हें वह जगह मिल गई है, जहां वह खुद को पूरी तरह अपना महसूस कर सकती हैं।
दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
A post shared by Isha | Storyteller & Filmmaker (@isha.branderhorst)
पुल पर चलते ही छलक पड़े आंसू
विदेशी महिला के मुताबिक, ऋषिकेश में उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि, वह कहीं से पूरी तरह जुड़ी हुई हैं और शायद यहीं उनका अपना-सा ठिकाना है। उनके लिए यह अनुभव महज किसी खूबसूरत जगह की सैर या पर्यटन तक सीमित नहीं था, बल्कि बेहद निजी और भावुक पल था। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने एक और निजी बात बताई। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से खुलकर रो नहीं पाई थीं। उनके मुताबिक, उन्होंने खुद को भावनात्मक रूप से सुरक्षित रखने के लिए अपने आसपास एक तरह की मजबूत परत बना ली थी। वह अपने भीतर बहुत कुछ दबाकर रखती थीं और भावनाओं से खुद को बचाने की कोशिश करती थीं। लेकिन ऋषिकेश में पुल पर चलते समय उन्हें लगा जैसे वह मजबूत परत अचानक हट गई हो। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और उन्होंने उस पल को रोकने की कोशिश नहीं की। उनके लिए यह रोना दुख से ज्यादा उन भावनाओं के बाहर आने जैसा था, जिन्हें वह लंबे समय से अपने भीतर दबाकर रखे हुए थीं।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
विदेशी महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ऋषिकेश का माहौल बाकी जगहों से अलग महसूस होता है। दूसरे शख्स ने लिखा- शायद उनको आखिरकार वह चीज मिल गई, जिसकी उन्हें तलाश थी।
गुरुग्राम: सड़क से कूड़ा साफ करने की ऑटोमैटिक मशीन का वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिए मजे
डोगेश भाई ने कर दिया फिल्म सूर्यवंशम का देसी रीमेक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी