फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां जाते ही दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे, जानिए आखिर क्या है इसकी वजह

Sun, 21 May 2023 10:50 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Mannequin Village Japan Interesting and Knowledge Facts in Hindi
Weird Village - फोटो : iStock

Mysterious Village: दुनिया में कई अनोखे गांव हैं। इन गावों के बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। गांव में तरह-तरह के इंसान और जानवर देखने को मिलते हैं। कई गावों में अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसा गाव है, जहां इंसानों से अधिक पूतले देखने को मिलते हैं। अगर इस गांव में जाते हैं, तो पहली बार में डर जाएंगे। इस गांव में आपको हर तरफ पुतले ही पुतले देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं यह अनोखा गांव कहां पर है...



दुनिया का यह अनोखा गांव जापान के शिकोकू टापू पर स्थित है, जिसका नाम नागोरो है। इस गांव को पुतलों के गांव के नाम से भी पुकारा जाता है। यहां पर स्थानीय भाषा में पुतलों को बिजुका कहा जाता है। यहां पर आने वाले पर्यटक रात में कई बार इन्हें देखकर डर जाते हैं। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि इस गांव में सिर्फ 30 लोग रहते हैं, तो वहीं पुतलों की संख्या 300 है। 

Mannequin Village Japan Interesting and Knowledge Facts in Hindi
Weird Village - फोटो : iStock

इस गांव में दुकानों पर ग्राहक, बस स्टॉप पर लोग और दूसरे स्थान इंसान नजर आएं या न आएं, लेकिन पुतले आपको जरूर दिखाई देंगे। इस गांव को पुतलों का गांव बनने की कहानी काफी पुरानी और दिलचस्प है। 
 

Mannequin Village Japan Interesting and Knowledge Facts in Hindi
Weird Village - फोटो : iStock

पुतलों का गांव बनने की कहानी सिर्फ 10 साल पहले शुरू हुई थी। उस समय एक महिला ने स्कूलों में रखने के लिए पुतले बनाए थे। कहा जाता है कि एक समय इस गांव में बड़ी संख्या में लोग रहते थे, लेकिन काम की तलाश में लोग धीरे-धीरे पलायन करते चले गए। 

Best Village: दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत गांव, देखने आते हैं लाखों लोग, जानिए क्या है खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन
Mannequin Village Japan Interesting and Knowledge Facts in Hindi
Weird Village - फोटो : iStock

इस तरह यह गांव देखते ही देखते खाली हो गया और सिर्फ कुछ ही लोग बचे रह गए। इस गांव में लोगों ने अकेलेपन को दूर करने के लिए यह तरीका निकाला। इसकी वजह से पूरे गांव में जगह-जगह पूतले लगा दिए गए। 


Most Poisonous Spiders: ये हैं दुनिया की पांच सबसे जहरीली मकड़ियां, काटने से पलभर में हो सकती है इंसान की मौत

विज्ञापन
Mannequin Village Japan Interesting and Knowledge Facts in Hindi
Weird Village - फोटो : iStock

सबसे खास बात यह है कि इन पुतलों को गांव की एक बुजुर्ग महिला ने बनाया है। महिला 70 साल से ज्यादा उम्र की है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने इस गांव के सूनेपन को दूर करने के लिए यह काम किया है। बताया जाता है कि जब कोई अकेलापन महसूस करता है, तो पुतलों से बात करने लगता है। 


Optical Illusion IQ Test: क्या आप तस्वीर में छह सेकेंड के अंदर हिरण को ढूंढ लेंगे? जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed