Ajab-Gajab News: इतिहास के पन्नों से वैज्ञानिक अक्सर कुछ न कुछ नया खुलासा करते हैं। अब वैज्ञानिकों ने सबसे पुराने चुंबन (Kiss) के समय के बारे में बताया है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इंसानों के बीच चुंबन (Kissing) के शुरुआती सबूत की खोज की है। करीब 2500 ईसा पूर्व के एक प्राचीन ग्रंथ में उनका जिक्र किया गया है। प्रकाशित किए गए नए निष्कर्षों से जानकारी सामने आई है कि किस प्रकार शोधकर्ताओं ने पताया लगाया कि रोमांटिक चुंबन (Kiss) का सबसे पहला जिक्र 4,500 साल पहले किया गया है।
Ajab-Gajab: कब लिया गया सबसे पहला Kiss? वैज्ञानिकों का खुलासा, जानिए क्या है भारत से संबंध
मेसोपोटामिया में लोग इन दोनों भाषाओं को बोलते थे। माना जाता है कि वर्तमान इराक में लगभग 3200 ईसा पूर्व इस भाषा में लेखन की शुरुआत हुई थी। मेसोपोटामिया विश्वविद्यालय में चिकित्सा इतिहास के विशेषज्ञ डॉ ट्रॉल्स पंक अर्बोल का कहना है कि प्राचीन मेसोपोटामिया में लोगों द्वारा मिट्टी की गोलियों पर क्यूनिफॉर्म लिपि में लिखा गया था। उनमें स्पष्ट उदाहरण मिलता है कि प्राचीन काल में माना जाता था कि रोमांटिक अंतरंगता का चुंबन एक हिस्सा है। दोस्ती और परिवार के लोगों के बीच भी संबंधों का हिस्सा था।
चुंबन का उल्लेख
चुंबन का उल्लेख 2500 ईसा पूर्व में मिलता है, जिसे साफ तौर पर दो समूहों में बांटा गया था। पहला मित्रता या पारिवारिक स्नेह के तौर पर, जबकि दूसरा विशुद्ध रूप से कामुक क्रिया के तौर पर। शोध के मुताबिक, तीसरी शताब्दी ईशा पूर्व के अंत के आस पास यौन संबंध, परिवार और दोस्ती के संबंधों में चुंबन रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल था। यह सिर्फ एक क्षेत्र की विशेषता नहीं थी, बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई थी।
Monkey Viral Video: यहां लाइन में बैठकर खाना खाते हैं बंदर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखकर हर कोई हैरान
डॉ ट्रॉल्स का कहना है कि इसलिए चुंबन को एक रिवाज के तौर पर नहीं मानना चाहिए, जिसकी विशेष तौर पर एक क्षेत्र में शुरुआत हुई और दुनियाभर में फैल गई। माना जाता है कि कई सहस्राब्दी से कई प्राचीन संस्कृतियों में इसका उल्लेख है।
Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां जाते ही दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे, जानिए आखिर क्या है इसकी वजह
साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, उस समय भी इंसानों ने अनुमान लगाया था कि चुंबन से कई तरह के संक्रमण या वायरस फैल सकते हैं। उस दौरान के कई ग्रंथों में बुबुतु या बुशानु जैसी बीमारियों का उल्लेख मिलता है। इस बीमारी की आज के दौर में दाद के रूप में पहचान है।