फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफाई के दौरान गलती से कचरे में फेंक दिए 14 लाख रुपये, ईमानदारी से रीसाइकलिंग सेंटर ने लौटाया

Wed, 01 Jan 2020 05:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 01 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
uk couple accidentally threw 14 lakh rupees cash in garbage recycling center returned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम जब भी घर और कमरे की सफाई करते हैं तो ढेर सारा कचरा घर से बाहर निकालते हैं। साफ-सफाई के दौरान कई बार तो हम ऐसी चीज भी फेंक देते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी हो सकती है। हालांकि फेंकने के बाद हम अफसोस के सिवाय कुछ नहीं करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला इंग्लैंड से सामने आया है। यहां एक कपल ने घर की सफाई के दौरान एक बक्से को कचरा समझकर बाहर फेंक दिया, लेकिन होश तब उड़ गए जब पता चला कि उस बक्से में 14 लाख रुपये नकद पड़े थे। 

uk couple accidentally threw 14 lakh rupees cash in garbage recycling center returned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यह घटना इंग्लैंड के सोमरसेट की है। सोमरसेट पुलिस ने इस मामला को फेसबुक पर भी शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह दंपति एक मृतक रिश्तेदार के घर की सफाई कर रहे थे। वहां कई पुराने बक्से थे। कपले इन्हें मिडसोमेर नॉर्टम के रीसाइकलिंग सेंटर पर दे आए। रीसाइकलिंग सेंटर के कर्मचारियों ने जैसे ही बक्सों को रिसाइकिल करने से पहले चेक किया तो उनमें से एक में 15,000 पाउंड (14 लाख रुपये) नगद मिले।

uk couple accidentally threw 14 lakh rupees cash in garbage recycling center returned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कर्मचारी ने ईमानदारी दिखाते हुए तत्काल एवॉन एंड सोमसरेट पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने रीसाइकलिंग सेंटर पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस कार का नंबर निकाला, जिसमें ये बक्से आए थे। कार के नंबर के आधार पर पुलिस कपल के घर तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
uk couple accidentally threw 14 lakh rupees cash in garbage recycling center returned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पुलिस ने इतने पैसों को लेकर कपल से पूछताछ की। कपल ने बताया कि ये कैश मेरे रिश्तेदार के थे, उन्हें पैसे छिपाने की आदत थी। पुलिस जब कपल के बात से संतुष्ट हो गई तो पैसों से भरा बक्सा कपल को लौटा दिया। 

विज्ञापन
uk couple accidentally threw 14 lakh rupees cash in garbage recycling center returned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पुलिस ने रिसाइकिल सेंटर के कर्मचारी को उसकी ईमानदारी के लिए धन्यवाद दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में दी। पोस्ट में लिखा, कर्मचारी की ईमानदारी के बिना मालिक को अपने रुपयों के बारे में कभी पता नहीं चलता और पुलिस भी असली मालिक तक रुपये नहीं लौटा सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed