नए साल का आगमन हो चुका है। विराट की कप्तानी और कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम इंडिया के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा। मगर नए साल में टीम इंडिया के सामने कई चुनौतियां होंगी। यह इसलिए क्योंकि, इस साल टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इससे पहले भारतीय टीम को कई सारे मैच खेलने हैं।
2 of 5
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पुराने साल के बीतने और नए साल के आगमन पर एक मीडिया इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की।
शास्त्री ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में एक परफेक्ट कप्तान नहीं देखा। आप ऐसे कप्तान देखेंगे, जिनके मजबूत और कमजोर पक्ष अलग-अलग होंगे। उनके पास एक जगह मजबूती हो सकती है तो दूसरी तरफ वह पिछड़े हुए हो सकते हैं और वहां कोई और बेहतर हो सकता है। इसलिए आपको अंत में परिणाम देखने होते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'विराट से साथ यह है कि वह हर दिन सुधार कर रहे हैं। वह मैदान पर जो जुनून, ऊर्जा लेकर आते हैं, वह अतुलनीय है। मैंने किसी और कप्तान को इस तरह की ऊर्जा मैदान पर लाते हुए नहीं देखा। हां, रणनीति के हिसाब से कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां समय के साथ, अनुभव के साथ वह बेहतर होंगे।'
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि इस साल टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इससे पहले टीम को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ अपने नए साल की शुरुआत करेगी।