Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हम सभी को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। हंसते रहने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है? महिला का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- अब मैं क्या बोलूं...मेरे यहां तो सफाई नौकरानी करती है, इस बारे में वही बता सकती है।
चिंटू- हमारे पड़ोसी बड़े खराब हैं।
पिंटू- क्यों...क्या हुआ?
चिंटू- कल रात 3:00 बजे वह हमारे घर का दरवाजा पीटने लगे...
पिंटू- रात 3:00 बजे... यह भी कोई बात हुई?
चिंटू- वही तो शुक्र है कि मैं जगा हुआ था और ढोलक बजाना सीख रहा था...
डॉक्टर- आपका लड़का रामू पागल कैसे हो गया?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर- तो?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको, तभी से ये पूरा खिसक गया।
पति- हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है, लगता है डॉक्टर को बताना पड़ेगा।
पत्नी- अरे उसमें क्या बताना, वो तो जितना है उतना ही दुखेगा।