Funny Jokes And Chutkule in Hindi: हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से हमारे आस-पास की उदासी दूर रहती है और खुशनुमा माहौल बना रहता है। अगर हम बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो हमारा यह समय भी जल्द ही बीत जाता है। इंसान को हर परिस्थिति में हमें खुश रहना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: बैंक लूटने आए डाकू ने एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
एक बार एक लड़की भगवान से मन्नत मांगी...
हे भगवान किसी समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो
भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो वो इन सब लफड़ो में पड़ेगा ही नहीं जा बेटी घर जा।
डॉक्टर- आपने आने में देर कर दी...
राजू (हैरान और उदासी भरे शोब्दों में)- क्या हुआ डॉक्टर साहब? कितना वक्त बचा है मेरे पास...?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, छह बजे का अपॉइंटमेंट था और तुम सात बजे आए हो...!
संता- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
बंता- नहीं, तुम ही बताओ।
संता- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?' ये 100 फीसदी काम करता है...!
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई...