आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आपके पास समय का अभाव है, तो दिन में कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने में जोक्स और चुटकुले हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर ने पप्पू से कहा- लड़कियों का पीछा करोगे तो जल्दी ही मर जाओगे, वजह सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी- ठीक है।
कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं..
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश
पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!
मोटू- तुझे सबसे ज्यादा इज्जत कौन देता है?
पतलू- अलमारी में रखे कपड़ देते हैं।
मोटू- वह कैसे?
पतलू- जब भी खोलता हूं तो 2-3 कपड़े आकर कदमों में गिर जाते हैं!
गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को रोककर बोली...
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
औरत बोली - जाना कहीं नहीं है। बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो चुप हो जाएगा।