इंग्लैंड के ब्रिस्टस स्थित वेट्स वेटरनरी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक ऐसी मछली के पेट से ट्यूमर निकाला है, जिसका वजन मात्र एक ग्राम था। लगभग 40 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने ट्यूमर को निकाल दिया। इसी के साथ ये मछली सर्जरी कराने वाली दुनिया की सबसे छोटी मरीज बन गई है।
2 of 5
एक ग्राम की मछली का ऑपरेशन
- फोटो : SWNS
यह मछली मोली प्रजाति की गोल्ड फिश है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छोटी मछली की कीमत महज 89 रुपये है, लेकिन इसके ऑपरेशन में लगभग 9000 रुपये खर्च हुए।
3 of 5
सांप की सर्जरी
- फोटो : Social media
इस मछली का जिस अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, उसमें इससे पहले गिरगिट, छिपकली, सांप और मगरमच्छ जैसे जीवों की भी सर्जरी हो चुकी है।
4 of 5
एक ग्राम की मछली का ऑपरेशन
- फोटो : SWNS
अस्पताल में काम करने वाली सोन्या माइल्स के मुताबिक, इस गोल्ड फिश के मालिक को उसके पड़ोसी ने कुछ हफ्ते पहले ही उसे तोहफे में दिया था। पहले तो सब ठीक लगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही मछली के पेट के निचले हिस्से में एक गांठ बन गया। इसके बाद उसका मालिक उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां तत्काल उसका ऑपरेशन किया गया।
5 of 5
एक ग्राम की मछली का ऑपरेशन
- फोटो : SWNS
सोन्या माइल्स ने ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि पहले मछली को एक कंटेनर में डाल दिया गया। उसके बाद जब वो शांत हो गई तो उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और पेट में मौजूद ट्यूमर को मुंह की नली से निकाल दिया गया। इसके बाद उसके पेट को वाटरप्रूफ पेस्ट से बंद कर दिया गया और कुछ देर के बाद उसे ऑक्सीजन युक्त पानी में डाल दिया गया। सबकुछ ठीक-ठाक रहने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।