फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिनलैंड के तट पर कैसे पैदा हो गए इतने सारे 'बर्फिले अंडे'

Fri, 15 Nov 2019 06:48 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 15 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
thousands of egg shaped ice balls cover finland beach
Finland Ice Egg - फोटो : Social Media

फिनलैंड के एक तट पर अंडे के आकार के हजारों बर्फ के गोले कौतुहल का विषय बन गए हैं। यह मौसम की एक दुर्लभ घटना के कारण हुआ है। इन 'बर्फीले अंडों' की तस्वीर खींचने वालों में एक शौकिया फोटोग्राफर रिस्तो मतीला शामिल हैं। उन्होंने यह तस्वीर फिनलैंड और स्वीडन के बीच बोथनिया की खाड़ी में हाइलोतो द्वीप पर खींची।

thousands of egg shaped ice balls cover finland beach
Finland Ice Egg - फोटो : Social Media

विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ प्रक्रिया के कारण हुआ है जिसमें बर्फ के छोटे टुकड़े हवा और पानी के कारण एक साथ मिल गए। ओलू शहर में मौजूद मतीला कहते हैं कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने बीबीसी से कहा, "मैं अपनी पत्नी के साथ मारजनीएमी द्वीप पर था। उस दिन धूप खिली थी और तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियत था और उस दिन काफी हवा चल रही थी। उस वक्त हमने बहुत ही अद्भुत घटना होते देखी। वहां पर बर्फ और 'बर्फीले अंडे' समुद्र के किनारे फैले हुए थे।"

thousands of egg shaped ice balls cover finland beach
Finland Ice Egg - फोटो : Social Media

मतीला कहते हैं कि बर्फ के गोलों ने लगभग 30 मीटर के क्षेत्र को घेर लिया था। सबसे छोटे गोले अंडे के बराबर थे तो वहीं सबसे बड़े गोले फुटबॉल के बराबर थे। वो कहते हैं, "वहां बहुत अद्भुत दृश्य था। इस इलाके के आस-पास रहते हुए मुझे 25 साल हो गए लेकिन मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। उस समय मेरे पास कैमरा था तो मैंने इस असामान्य दृश्य को अपने कैमरे में सुरक्षित रखने का फैसला किया।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
thousands of egg shaped ice balls cover finland beach
Finland Ice Egg - फोटो : Social Media

बीबीसी के मौसम विज्ञानी जॉर्ज गुडफैलो कहते हैं कि बर्फ के गोले बनने के लिए हवा और ठंड जिम्मेदार है। वो कहते हैं, "ये गोले बर्फ की बड़ी चादर के टूटने और फिर हवा के कारण आपस में मिलने के बाद बने हैं। समुद्र का पानी उसकी सतह पर जमने के बाद ये बड़े हो जाते हैं और साथ ही यह उनको चिकना बना देता है। तो ये चिकनी बर्फ के गोले समुद्र के किनारे इकट्ठा होने लगते हैं और तेज लहरों के कारण टूट भी जाते हैं।"

विज्ञापन
thousands of egg shaped ice balls cover finland beach
Finland Ice Egg - फोटो : Social Media

इससे पहले ये घटना शिकागो के नजदीक मिशिगन झील और रूस में भी देखी जा चुकी है। साल 2016 में साइबेरिया के नायडा शहर में समुद्र के किनारे पर 18 किलोमीटर की दूरी तक बड़े-बड़े बर्फ के गोले पाए गए थे। वे गोले टेनिस की गेंद जितने बड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed