जिंदगी में बस एक बार नहाती हैं यहां की औरतें, कारण जानकर खो बैठेंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं का अपना एक खास तरीका है। हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं ताकि उनसे बदबू ना आए। इसकी खुशबू से इनकी बॉडी कभी ना नहाने के बाद भी सुंगध से महकती है।
आप तो हर रोज नहाने के बाद बॉडी लोशन लगाते होंगे लेकिन ये महिलाएं शरीर की नमी बरकरार रखने के लिए ऐसी चीज लगाती हैं जिसे आप सोच भी नहीं सकते।
इस ट्राइब की महिलाएं अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हेमाटाइट (लोहे की तरह एक खनिज तत्व) की धूल से तैयार किया जाता है।
हेमाटाइट की धूल की वजह से उनके त्वचा का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।
यहां की महिलाओं के बारे में सबसे खास बात ये है कि हिम्बा जनजाति में परिवार का मुखिया पुरुष ही क्यों न हो, लेकिन आर्थिक फैसले लेने का हक सिर्फ महिलाओं को ही है।
दूसरी सबसे बड़ी बात ये रही कि यहां की महिलाएं साल में सिर्फ एक बार ही नहाती हैं, वो भी अपनी शादी के समय।