फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL से पहले गौतम गंभीर ने शमी से कहा कुछ ऐसा, सारे जख्म भुलाकर लय में आया गेंदबाज

Wed, 04 Apr 2018 12:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami bowled well in practice before start ipl
मोहम्मद शमी

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी प्रोफेशनली, पर्सनली और फिजिकली तौर पर बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि अब संभावनाएं हैं कि वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में गेंदबाजी करते नजर आएंगे।

mohammed shami bowled well in practice before start ipl
मोहम्मद शमी

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मोहम्मद शमी नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आए। इस दौरान उनके माथे पर एक बैंडेज भी लगा था। शमी को गेंदबाजी करने में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी लय पर नियंत्रण पा ही लिया।

mohammed shami bowled well in practice before start ipl
gautam gambhir

शमी को नेट पर प्रैक्टिस करते देख गंभीर भी चुप नहीं रहे। उन्होंने शमी से कहा, 'तेरी बॉल अच्छी आ रही है और लाइन भी ठीक है।' यह सुनकर शमी का आत्मविश्वास काफी बढ़ा और उन्होंने बेहतरीन लय में रहते हुए गेंदबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami bowled well in practice before start ipl
शमी - फोटो : SELF

बता दें कि शमी के जख्म अब ठीक हो चुके हैं और उन्हें अब गेंदबाजी करने में भी कुछ खास दिक्कत नहीं हो रही है। गौरतलब है कि देहरादून से दिल्ली आते वक्त शमी का कुछ दिन पहले एक कार एक्सीडेंट हो गया था।

विज्ञापन
mohammed shami bowled well in practice before start ipl
mohammed shami

इस एक्सीडेंट में शमी को गहरी चोटें आई थीं। उनके माथे पर नौ टांके भी लगे थे। इससे पहले शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने शमी का नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल करने से इनकार कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed