आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान में मंहगाई से कोहराम मचा है। पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजें इतनी मंहगी हो चुकी हैं कि आम आदमी के लिए दो वक्त खाना जुटाना मुश्किल हो चुका है। लेकिन आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान दुनिया में ऐसा देश है, जिसके प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से आफिस जाते थे। इसको लेकर पाकिस्तान में काफी बवाल मचा था, क्योंकि इस पर मोटी रकम खर्च हुई थी। क्या आपको इस प्रधानमंत्री का नाम पता है? हालांकि वह पाकिस्तान का प्रधानमंत्री नहीं हैं, लेकिन कभी वो निजी किलेनुमा बंगले से हेलिकॉप्टर में बैठकर इस्लामाबाद अपने आफिस जाते थे।
भूख से तड़प रही इस देश की जनता, हेलीकॉप्टर से ऑफिस जाता था प्रधानमंत्री, रहता है छह हजार करोड़ के बंगले में
हालांकि इमरान खान ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने कहा कि वह पीएम आवास में नहीं रहेंगे। वह अपने आरामदायक घर में रहेंगे और यहीं से रोज दफ्तर जाएंगे। लिहाजा इमरान अपने घर से दफ्तर और दफ्तर से घर हेलीकॉप्टर आते जाते थे। इस हेलीकॉप्टर के लिए एक खास व्यवस्था की गई थी। इसमें कई पायलट से लेकर सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी। अलग से हेलीकॉप्टर के ईंधन पर मोटा पैसा खर्च होता था।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान साल 2019 से लेकर 2021 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में रहने से इंकार कर दिया था। इमरान खान अपने लंबे चौड़े बनी गाला बंगले में रहना पसंद करते थे, जहां ऐशोआराम वाली सभी सुविधाएं हैं। यह उनका बंगला इस्लामाबाद के पास है। इमरान ने साफ इंकार कर दिया कि प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे, लेकिन घर से हर दिन जाएंगे।
सिगिरिया रॉक किला: श्रीलंका में यहां पर है रावण का महल! देखकर हैरान हो जाते हैं लोग, जाने के लिए लगी थी लिफ्ट
इसके बाद प्रधानमंत्री सचिवालय के आदेश पर इमरान खान के लिए तुरंत दफ्तर आने जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर का एक इंतजाम किया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय आने जाने के लिए इमरान खान हर दिन हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने लगे।
ट्रेंडिंग: इस लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग, ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान की संसद में हेलीकॉप्टर के खर्च को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई। इसमें खुलासा हुआ कि इमरान ने हेलीकॉप्टर से आफिस आने जाने में 1500 घंटे से अधिक सवारी की, जिस पर 100 करोड़ रुपए खर्च हुए। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद खूब बवाल मचा। खासकर पाकिस्तान आर्थिक तौर कई सालों से बदहाल है और वहां की जनता महंगाई की मार झेल रही है।
टाइम ट्रैवल: 2804 की दुनिया देखकर लौटा शख्स, बताया- मानव इतिहास में सबसे भयानक साल होगा 2024, कब-कब मचेगी तबाही