फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Trending Video young boy cuts home minister amit shah kite video goes viral on internet

ट्रेंडिंग: इस लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग, ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 16 Jan 2024 11:49 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि गृह मंत्री अमित शाह पतंग उड़ा रहे हैं, लेकिन उनकी पतंग एक लड़का काट देता है। इसके बाद गृह मंत्री का रिएक्शन देखने वाला था। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Trending Video young boy cuts home minister amit shah kite video goes viral on internet
amit shah kite video - फोटो : Twitter @HasnaZaruriHai

विस्तार

ट्रेंडिंग: भारत में मकर संक्रांति का त्योहार अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। देश के कई इलाकों में मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाई जाती है। 15 जनवरी 2024 को देशभर में मकर संक्रांति मनाई गई, जिसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


उत्तरायण के मौके पर गुजरात में काइट फेस्टिवल यानी पतंगबाजी का भी आयोजन किया जाता है। इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पतंगबाजी में हिस्सा लिया और पतंग उड़ाई, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि गृह मंत्री अमित शाह पतंग उड़ा रहे हैं, लेकिन उनकी पतंग एक लड़का काट देता है। इसके बाद गृह मंत्री का रिएक्शन देखने वाला था। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियों में देखा जा सकता है कि गृह मंत्री अमित शाह पतंग उड़ा रहे हैं और सैकड़ों लोग आसपास की छतों पर खड़े होकर देख रहे हैं। तभी एक लड़का अमित शाह की पतंग को काट देता है। इसके बाद लड़का काफी खुश दिख रहा है। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग पर प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं। 


टाइम ट्रैवल: 2804 की दुनिया देखकर लौटा शख्स, बताया- मानव इतिहास में सबसे भयानक साल होगा 2024, कब-कब मचेगी तबाही
 

अजब-गजब: भारत में पहली बार नजर आया ऐसा भालू, आईएफएस अधिकारी ने बताया- बेहद दुर्लभ, जानिए इसकी खासियत

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का किसी की पतंग काटकर खुश हो जाता है, लेकिन कैमरा जब दूसरी छत की तरफ जाता है, तो देश के गृहमंत्री अमित शाह अपना मांझा लपेटते हुए दिखते हैं। इसके बाद शख्स गुजराती भाषा में कहता है कि उसने गृहमंत्री अमित शाह की पतंग काट दी है। शख्स की खुशी को देखकर अमित शाह भी मुस्कुराने लगते हैं। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed