फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नजर

Mon, 29 Jan 2024 07:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 Solar Eclipse In 2024 Celestial Event Will Be Visible In These country Kab Hai Surya Grahan
surya grahan 2024 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan 2024: साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) लगेंगे। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। ऐसा साल 2017 के बाद पहली बार होगा। उत्तरी अमेरिका में बहुत बड़े इलाके में यह दिखाई देगा। नासा के मुताबिक, सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। जब चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा। अमेरिका के 13 राज्यों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 



साल का पहला सूर्य ग्रहण कई वजहों से खास है। सात साल में यह दूसरी बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह 8 अप्रैल सोमवार को लगेगा। यह खगोली घटना तब होगी, जब सूर्य अपनी पीक एक्टिविटी पर होगा। साल 2017 में इसके विपरीत सूरज का यह स्तर न्यूनतम था। आइए जानते हैं सि इस सूर्य ग्रहण के बारे में और कहां-कहां पर लगेगा। 
 

Trending Videos
Surya Grahan 2024 Solar Eclipse In 2024 Celestial Event Will Be Visible In These country Kab Hai Surya Grahan
कब लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : iStock

साउथवेस्ट रिसर्च की सौर वैज्ञानिक लिसा अप्टन का कहना है कि साल 2024 में लगने वाला ग्रहण साल 2017 के ग्रहण से बहुत अलग होने वाला है, क्योंकि जो कोरोना हमें दिखाई दे रहा है, उसकी संरचना बहुत ज्यादा होगी।
 

Surya Grahan 2024 Solar Eclipse In 2024 Celestial Event Will Be Visible In These country Kab Hai Surya Grahan
कब लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : iStock

भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण 

8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। यह खगोलीय घटना तब होती है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है। यह इसलिए होता है, क्योंकि धरती सूरज का चक्कर लगाती है, तो चंद्रमा धरती का चक्कर लगाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूर्य के पूरे या कुछ हिस्से के प्रकाश को रोकता है।

Japan: नौ दिन बाद जाग गया जापान का SLIM मून लैंडर, चांद पर शुरू किया ऑपरेशन, जानिए क्या करेगा काम

Adolf Hitler: क्यों छोटी मूछें रखता था हिटलर? अब खुला ये बड़ा रहस्य, जानिए क्या थी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 Solar Eclipse In 2024 Celestial Event Will Be Visible In These country Kab Hai Surya Grahan
कब लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : iStock

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सिर्फ सूर्य का कोरोना नजर आता है। यह दिखाता है कि चंद्रमा के पीछे सूर्य है। आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढका होता है। 

Thomas A Edison: मां के एक झूठ ने ‘मूर्ख’ एडिशन को बनाया सदी का महान वैज्ञानिक, कर डाले हजारों आविष्कार

Universe: ब्रह्मांड में दिखाई दी 'सफेद परी', नासा ने शेयर की अद्भुत तस्वीर, देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Surya Grahan 2024 Solar Eclipse In 2024 Celestial Event Will Be Visible In These country Kab Hai Surya Grahan
कब लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed