हैरान कर देगा ये नजारा: कोई कार्टन में तो किसी ने अखबार पर ही परोस लिया खाना, अनंत सिंह के भोज का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अनंत सिंह की बेटी की शादी के भोज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां पर पत्तल नहीं मिलने पर कोई कार्टन में, तो कोई अखबार खाना परोस कर खाता दिख रहा है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की चर्चा देशभर में हो रही है। शिवांगी की भव्य शादी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दावा किया गया है कि शादी समारोह में 10 लाख लोग आए थे। दावत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें खाने के दौरान अव्यवस्था और लोगों की अजीबोगरीब हरकतें देखने को मिली हैं।
एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दावत में पत्तल कम पड़ गईं, जिसके बाद कुछ लोग कार्टन में खाना लेकर खाते दिख रहे हैं। वीडियो में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। खाने को लेकर काफी अफरा-तफरी मची हुई है। वीडियो में खाने की पत्तल पाने के लिए लोगों के बीच होड़ मची हुई है। पत्तल लेने की कोशिश में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर भी चढ़ते दिख रहे हैं। वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि खाने के दौरान वहां कितनी भीड़ इकट्ठा थी।
इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग पत्तल नहीं मिलने पर खाना रखने के लिए जो भी सामान मिल रहा है, उसी में रखकर खा रहे हैं। कोई कार्टन में खाना खाता दिख रहा है, तो कोई दूसरी चीज को ही प्लेट बना लिया है। वीडियो में दावत के दौरान खाने को लेकर लोगों के बीच जद्दोजहद साफ दिख रही है।
अनंत सिंह के यहां भोज में खाने की व्यवस्था को लेकर भड़के लोग। कई लोगों को न तो पत्तल मिला और न ही कई प्रकार के व्यंजन मिल पाए। बड़ी मुश्किल से एक कार्टून में थोड़ी सब्जी और पूरी लेकर ये भाई पहुंचे हैं। सुनिए, क्या है इनका दुख। https://t.co/inYEBmT9XU
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 25, 2026
वायरल: अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, पत्तल के लिए मची लूट, 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़े लोग
सोशल मीडिया पर सामने एक वीडियो में एक शख्स दावत का हाल बता रहा है। उसके यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यहां खाना पाना जंग जीतने जैसा है। आपके भाई ने खाना पा लिया, जंग जीत ली। रसगुल्ला लूट लिया गया और हमें मिला ही नहीं। वायरल वीडियो देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अनंत सिंह के यहां शादी के भोज में पत्तल ही खत्म हो गए। देखिए, बेचारे भाई ने कैसे-कैसे जुगाड़ लगाकर एक कूट पर थोड़ी सी सब्जी और पूरी ली है। https://t.co/9DvDn0LJLm
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 26, 2026
वायरल: आप छांटते रह जाएंगे सेब, दुकानदार कर जाएगा खेल! गुरुग्राम का वीडियो देख चौंक जाएंगे
एक वीडियो में दावा गया है कि अनंत सिंह की बेटी की शादी के भोज में करीब 10 लाख लोग आए। हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में भारी भीड़ जरूर दिख रही है।
