{"_id":"6b08085b87546fdbb3032967","slug":"video-shows-man-and-dog-swept-into-surf-amid-powerful-king-tides-in-oregon-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते ही समुद्र में समा गए शख्स-कुत्ता, फिर हुआ चमत्कार और ऐसे बची जान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पलक झपकते ही समुद्र में समा गए शख्स-कुत्ता, फिर हुआ चमत्कार और ऐसे बची जान
Thu, 26 Nov 2026 03:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:52 PM IST
सार
अमेरिका के ओरेगन में समुद्र की विशाल लहरों का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देख सकते हैं कि समुद्र की विशाल लहरों ने एक शख्स और उसके कुत्ते को बहा ले गईं।
विज्ञापन
पलक झपकते ही समुद्र में समा गए शख्स-कुत्ता, फिर हुआ चमत्कार और ऐसे बची जान
- फोटो : एक्स
विस्तार
अमेरिका के ओरेगन में समुद्र की विशाल लहरों का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां समुद्र किनारे खड़े एक शख्स और उसके पालतू कुत्ते को अचानक आई तेज लहरें अपने साथ बहा ले गईं। घटना के दौरान दोनों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन गनीमत रही कि शख्स और उसका कुत्ता किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। राहत की बात यह है कि दोनों को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
यह घटना ओरेगन के कैनन बीच में ईकोला क्रीक के पास हुई। कैनन बीच पुलिस विभाग ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा किया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे से कुछ घंटे पहले ही समुद्र की खतरनाक स्थिति को देखते हुए किनारे से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
चेतावनी के बावजूद समुद्र किनारे पहुंचा शख्स
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8:50 बजे एक अधिकारी ने टोलोवाना वेयसाइड के दक्षिण में समुद्र तट पर एक व्यक्ति को गाड़ी चलाते हुए देखा। अधिकारी ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह समुद्र में उठ रही विशाल लहरों को करीब से देखना चाहता है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधिकारी ने उसे समुद्र की खतरनाक स्थिति के बारे में समझाया और बीच पर गाड़ी चलाने के लिए उसका चालान भी किया। हालांकि, चेतावनी के करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 10:30 बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली कि ईकोला क्रीक के पास एक व्यक्ति और उसका कुत्ता समुद्र की तेज लहरों में बह गए हैं।
वायरल: न गाय, न बछड़ा... पुष्कर मेले में दो फीट की इस भैंस के पीछे पड़े लोग, करोड़ों में बताई जा रही कीमत
पहले कुत्ता बहा, फिर लहरें शख्स को बहा ले गईं
पुलिस की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने पालतू कुत्ते को पट्टे से पकड़कर समुद्र किनारे खड़ा है। इसी दौरान अचानक एक विशाल लहर आती है और कुत्ते को अपने साथ पानी में खींच लेती है। कुत्ते को बचाने की कोशिश के बीच लहरों का दबाव इतना बढ़ गया कि शख्स को उसकी रस्सी छोड़नी पड़ती है।
इसके बाद वह खुद को सीढ़ियों के सहारे संभालने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में एक और तेज लहर उसे भी समुद्र में खींच ले जाती है। वीडियो में दोनों तेज बहाव के बीच संघर्ष करते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, शख्स और उसका कुत्ता किसी तरह दूसरी सीढ़ियों तक पहुंच गए और सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना में दोनों को कोई चोट नहीं आई।
Cannon Beach Police Department warning for yesterday, Tuesday: "Stay off the beach during the king tides" ... (Elevated high tides ... strong surf and waves ... up to 25 feet). I like dogs, so I would have listened. Man and dog were later rescued safely, coffee lost at sea. https://t.co/LlrqSZHLTs
— Happy Granddaddd (@PlotWeaver) November 25, 2026
वीडियो: किसी ने पन्नी में परोसा खाना, किसी ने गिलास में भरी सब्जी, छोटे सरकार की बेटी की शादी का वीडियो वायरल
किंग टाइड के दौरान समुद्र से दूर रहने की अपील
घटना के बाद पुलिस ने लोगों को किंग टाइड के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि समुद्र को देखने के लिए किनारे बनी सीढ़ियां भी हमेशा सुरक्षित नहीं होतीं। लोगों को समुद्र की तरफ पीठ करके खड़े होने से बचना चाहिए। इसके अलावा पालतू जानवरों को समुद्र की लहरों से दूर रखने और किनारे पर बहकर आए लकड़ी के बड़े टुकड़ों से भी दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। तेज लहरें ऐसे भारी टुकड़ों को भी बहाकर ला सकती हैं, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है।
पुलिस ने कहा कि किंग टाइड देखने में भले ही एक शानदार प्राकृतिक नजारा हो, लेकिन इसके लिए अपनी, अपने पालतू जानवरों या बचावकर्मियों की जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है। बता दें कि किंग टाइड कोई वैज्ञानिक शब्द नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल सामान्य से काफी ऊंचे ज्वार के लिए किया जाता है। ऐसी स्थिति अक्सर अमावस्या और पूर्णिमा के आसपास बनती है। जब चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होता है, तब ज्वार की ऊंचाई और अधिक हो सकती है।
