{"_id":"5c628b2fbdec22736d6a18c1","slug":"strange-story-miracle-baby-survives-after-born-with-heart-outside-her-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंट महिला के पेट में दिख रही थी अजीब सी चीज, जब डॉक्टरों ने स्कैन किया तो उड़ गए उनके होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
प्रेग्नेंट महिला के पेट में दिख रही थी अजीब सी चीज, जब डॉक्टरों ने स्कैन किया तो उड़ गए उनके होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Ultrasound
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ समय पहले इंग्लैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गर्भवती (प्रेग्नेंट) महिला रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी। जब डॉक्टरों ने महिला के पेट का स्कैन किया तो उन्हें एक अजीब सी चीज दिखाई दी। उस अजीब सी चीज को जब डॉक्टरों ने ध्यान से देखा तो उनके भी होश उड़ गए।
2 of 8
Miracle Baby
- फोटो : The Sun
दरअसल, नाओमी फिंडले नामक महिला ने साल 2017 में एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया था, जिसका दिल उसके सीने के बाहर धड़क रहा था। डिलीवरी से पहले जब डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया था तो वो गर्भ में मौजूद बच्ची को अपने दिल के साथ खेलते देख हैरान रह गए थे।
3 of 8
Miracle Baby
- फोटो : Social media
पहले तो डॉक्टरों को ये समझ नहीं आया कि आखिर वो चीज थी क्या, लेकिन जब गहराई से इसकी जांच की गई तो पता चला कि बच्ची के सीने के बाहर जो चीज दिख रही थी, वो उसका दिल था। डॉक्टरों ने पहले ही महिला को बता दिया था कि उनकी बेटी का दिल उसके सीने के बाहर है और उसके जीने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Miracle Baby
- फोटो : The Sun
हालांकि 50 डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में महिला की डिलीवरी कराई गई और आखिरकार वो चमत्कार हो गया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। बच्ची को मौत के मुंह से बचा लिया गया। ब्रिटेन में इस गंभीर समस्या के साथ पैदा होने के बाद जिंदा बच जाने वाली ये पहली बच्ची है।
विज्ञापन
5 of 8
Miracle Baby
- फोटो : Social media
हालांकि अब डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी समस्या थी बच्ची के दिल को उसके शरीर के अंदर डालना, क्योंकि जन्म के वक्त बच्ची बेहद ही कमजोर थी। उसका वजन महज 1.5 किलोग्राम के आसपास था, लेकिन डॉक्टरों में इसमें भी सफलता हासिल की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।