इंसान हों या कोई जानवर, जब भी रोते हैं तो उनकी आंखों से पानी वाले आंसू निकलते हैं, लेकिन एक महिला ऐसी है, जिसकी आंखों से 'क्रिस्टल के आंसू' निकलते हैं। ऐसा मामला देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर महिला की आंखों से आंसू की जगह क्रिस्टल क्यों निकल रहे हैं?
2 of 6
महिला की आंखों से आंसू की जगह निकलता है कुछ और
- फोटो : East2west News
यह महिला अर्मेनिया के एक गांव स्पेंडरियन की रहने वाली है, जिसका नाम सैटेनिक काजेरियन है। काजेरियन का कहना है कि उनका परिवार खेती करके अपना गुजारा करता है, ऐसे में उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वो अपनी अजीबोगरीब बीमारी का इलाज करा सकें।
3 of 6
महिला की आंखों से आंसू की जगह निकलता है कुछ और
- फोटो : East2west News
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 वर्षीय काजेरियन की आंखों से हर रोज आंसू की जगह 50 क्रिस्टल निकलते हैं। उनकी बीमारी डॉक्टरों को भी समझ नहीं आती हैं। ऐसे में वो इसका इलाज नहीं कर पाते हैं और ना ही ऑपरेशन कर पा रहे हैं।
4 of 6
महिला की आंखों से आंसू की जगह निकलता है कुछ और
- फोटो : East2west News
काजेरियन ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लेकर आंखों में डालने वाली दवाई का इस्तेमाल किया, जिससे थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन अब उन्हें क्रिस्टल आंसुओं की वजह से बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
5 of 6
महिला की आंखों से आंसू की जगह निकलता है कुछ और
- फोटो : East2west News
रूस के एक नेत्र विशेषज्ञ ने बताया कि महिला की बीमारी बिल्कुल असाधारण है। इसे समझ पाना काफी मुश्किल है। हालांकि उन्होंने अंदेशा जताया है कि आंसुओं में प्रोटीन की अधिकता से ऐसी बीमारी होने की संभावना है। इसके अलावा अगर आंसू में नमक की मात्रा बढ़ती है, तो भी यह क्रिस्टल में परिवर्तित हो जाते हैं।