फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी उस कुत्ते की, जिसने निक्सन को बनाया अमेरिका का उपराष्ट्रपति

Wed, 23 Sep 2020 06:16 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 23 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
story of checkers dog who made Richard Nixon the Vice President of America
चेकर्स के साथ रिचर्ड निक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। अमेरिका में चुनाव के दौरान 'चेकर्स स्पीच' को याद करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस स्पीच को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने 23 सितंबर 1952 को दी थी। यह स्पीच अमेरिकी इतिहास के सबसे चर्चित भाषणों में से एक है, जिसमें केंद्र में है चेकर्स नाम का एक कुत्ता।

story of checkers dog who made Richard Nixon the Vice President of America
रिचर्ड निक्सन चेकर्स स्पीच - फोटो : सोशल मीडिया

यह कहानी उस समय की है, जब रिचर्ड निक्सन रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे थे। उस दौरान न्यूयॉर्क पोस्ट में एक खबर प्रकाशित हुई कि रिचर्ड निक्सन ने एक सीक्रेट फंड बनाया है और कैम्पेन में आ रहे फंड का निजी इस्तेमाल हो रहा है। इस खबर के बाद खूब विवाद हुआ। रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्वाइट डी आइजनहावर से कहा कि रिचर्ड निक्सन का टिकट वापस ले लें।

story of checkers dog who made Richard Nixon the Vice President of America
रिचर्ड निक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपों से घिरे निक्सन ने हॉलीवुड के अल कैपिटन थिएटर से अपनी सफाई देते हुए कैम्पेन फंड का पूरा हिसाब पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डोनेशन के तौर पर उन्हें एक ऐसी चीज मिली है, जिसे वे कैम्पेन को नहीं दे सकते। यह एक काला और सफेद अमेरिकन कॉकर स्पैनियल कुत्ता है- चेकर्स। निक्सन ने बताया कि इस कुत्ते से उनकी बेटी बहुत प्यार करती है। आलोचक इसके लिए कुछ भी कहें, वह चेकर्स को किसी को नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
story of checkers dog who made Richard Nixon the Vice President of America
रिचर्ड निक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

निक्सन की यह स्पीच कई मायनों में खास थी। साथ ही अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में यह पहला टेलीवाइज्ड भाषण था, जिसे 6 करोड़ लोगों ने अपने घरों में देखा और सुना।

विज्ञापन
story of checkers dog who made Richard Nixon the Vice President of America
रिचर्ड निक्सन चेकर्स स्पीच - फोटो : सोशल मीडिया

चेकर्स स्पीच से लोग इतने प्रभावित हुए कि निक्सन के उपराष्ट्रपति बनने की राह आसान हो गई। वे 1961 तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति रहे। फिर 1969 से 1973 तक राष्ट्रपति भी रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed