आईपीएल 2020 का पांचवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में केकेआर अपना पहला तो मुंबई दूसरा मुकाबला खेलेगी।
IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, MI के खिलाफ पहला मैच आज
बुर्ज खलीफा ने एक एलईडी डिस्प्ले का प्रदर्शन किया है, जिस पर केकेआर के खिलाड़ी नजर आए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया।
شكران 🙌🏽
Before the fireworks tomorrow, here's the curtain raiser! We won't stop, on our way to the 🔝
Thank you @BurjKhalifa for lighting up in #KKR colours.
What a welcome to the UAE tonight! 💜#KKRHaiTaiyaar #IPL2020 #Dream11IPL #BurjKhalifa pic.twitter.com/LgUe9hNdW1
रोहित की अगुवाई वाली मुंबई पहली हार को भुलाकर यहां जीत दर्ज करना चाहेगी तो दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता अपना विजयी आगाज करना चाहेगी। बता दें पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। धोनी की सेना ने रोहित ब्रिगेड को उद्घाटन मैच में पांच विकेट से मात दी थी।